Home LIFESTYLE NEWS HINDI फटी एड़ियों को स्मूद बनाने के लिए देखिए 4 स्टेप्स, एक सिंपल...

फटी एड़ियों को स्मूद बनाने के लिए देखिए 4 स्टेप्स, एक सिंपल रेमेडी बनाएगी पैर सॉफ्ट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

महिलाएं अक्सर अपनी फटी एड़ियों की वजह से परेशान रहती हैं। बदलते मौसम में अगर आपके भी पैर फट रहे हैं तो यहां बताए 4 स्टेप्स को फॉलो करें। इसके अलावा यहां हम सिंपल ट्रिक बता रहे हैं जिससे पैर स्मूद हो जाएंगे। 

हर कोई चाहता है कि उनके शरीर का हर एक हिस्सा साफ-सुथरा रहे, लेकिन कई बार कुछ हिस्सों पर कम ध्यान देने की वजह से वह बहुत ज्यादा खराब हो जाते हैं। पैरों की केयर करने की बात आते ही सबसे पहला ध्यान एड़ियों पर जाता है। कुछ महिलाएं एड़ियों पर कम ध्यान देती हैं जिसकी वजह से वह सूखकर काफी ज्यादा फट जाती हैं और उनमें दरारें पड़ जाती हैं। शुरुआत में ये दरारें सिर्फ हल्की दिखाई देती हैं, लेकिन समय के साथ इनमें दर्द, जलन और कभी-कभी खून तक निकल सकता है। आमतौर पर इस तरह की एड़ियों को ठीक करने में काफी समय लग जाता है। एड़ी फटने की समस्या से अक्सर महिसाएं बदलते मौसम में ज्यादा परेशान हो जाती हैं। अगर आपके पैर भी फटी एड़ियों की वजह से बहुत ज्यादा खराब हो गए है तो इन्हें ठीक करने के लिए यहां बताए 5 स्टेप्स को रोजाना फॉलो करें। इसके अलावा एक सिंपल रेमेडी बताई है जो आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।

फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के अपनाएं ये 5 स्टेप्स

टिप 1- सबसे पहले पैर भिगोएं

अपने पैरों को 10 से 15 मिनट तक गुनगुने पानी में भिगोएं। इससे डेड स्किन नरम हो जाती है और प्रोडक्ट्स बेहतर तरीके से काम करते हैं। पानी में नींबू और थोड़ा शैम्पू मिला सकते हैं।

टिप 2-हल्के हाथों से एक्सफोलिएट करें

हफ्ते में 2 या 3 बार प्यूमिक स्टोन या फुट स्क्रब का इस्तेमाल करें। इसे ज्यादा जोर से न रगड़ें क्योंकि अगर पैर में दरारें ज्यादा होंगी तो वह बढ़ सकती हैं।

टिप 3- रात में थिक क्रीम लगाएं

पैरों को जल्दी ठीक करने के लिए यूरिया, लैक्टिक एसिड या शिया बटर वाली क्रीम चुनें। सोने से पहले अच्छी तरह लगाएं। इस क्रीम को तब लगाएं जब आप बिस्तर पर सोने वाले हों।

टिप 4 कॉटन के मोजे पहनें

क्रीम लगाने के बाद पैरों में नमी बनाए रखने के लिए कुछ देर के लिए मोजे पहनें। मोजे पहनने के बाद रिजल्ट काफी जल्दी नजर आता है।

टिप 5 रेगुलर रहें

किसी भी नुस्खे को अपनाते समय आपको इसके लिए रेगुलर होना जरूरी है। इसलिए 7 से 10 दिनों तक करें ऐसा करें। एड़ियां रातों-रात स्मूद नहीं होतीं, लेकिन वक्त के साथ ठीक हो जाती हैं।

पैरों को स्मूद बनाने वाली आसान रेमेडी

पैरों को स्मूद बनाने वाली इस आसान रेमेडी को अपनाने के लिए आपको चाहिए 1 बड़ा चम्मच वैसलीन, आधा छोटा चम्मच नारियल का तेल, आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं, दो विटामिन ई कैप्सूल और थोड़ी सी पिघली हुई मोमबत्ती का वैक्स। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से एक स्मूद पेस्ट बनने तक के लिए मिक्स कर लें। फिर मिक्सचर को पिघलाने के लिए माइक्रोवेव या डबल बॉयलर का इस्तेमाल करें और इसे पैरों पर लगाएं। पैर में लगाने के बाद गर्म कपड़े को लपेट लें। और 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसे सूखने दें और फिर हटा दें। इसे लगाने के बाद पैरों का रूखापन खत्म हो जाएगा और वह एकदम अच्छी तरह से मॉइस्चराइज्ड हो जाएंगे।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है।लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN