Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/30/1200x900/Screenshot_2026-05-30_152746_1780135121721_1780135126744_5c197ddb-fdb6-49c3-b0fc-1abca3c60c81.pngअमिताभ बच्चन की फिल्म कुली में होनी थी उनके किरदार की मौत। बजाय जाना था ये इमोशनल गीत। लेकिन डायरेक्टर ने इसलिए बदल दिया फिल्म का ये एंडिंग सीन। आज भी रुला सकता है वो गाना।
1983 में अमिताभ बच्चन के करियर और जिंदगी की सबसे खास फिल्मकुली रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ ने एक कुली का किरदार निभाया था।फिल्म के डायरेक्टर थे मनमोहन देसाई। ये वही फिल्म थी जिसकी शूटिंग के दौरान एक्टर को चोट लग गई थी और वो महीनों के लिए हॉस्पिटल में एडमिट हो गए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं अमिताभ के किरदार इकबाल खान इस फिल्म में उनकी मौत दिखाई जानी थी। इस सीन के लिए एक इमोशनल गाना भी तैयार था। एक ऐसा गाना जिसे सुनकर आज भी रो पड़ेंगे लोग। लेकिन इस वजह से फिल्म का एंड बदल दिया गया।
फिल्म में दिखाई जानी थी अमिताभ की मौत
फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को गंभीर चोट आई थी। जांच में पता चला कि शरीर के अंदर खून बह रहा है। एक्टर को तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। इस दौरान देशभर में एक्टर की सलामती के लिए दुआ मांगी गई, यज्ञ हुए। बड़ी संख्या लोग हॉस्पिटल के बाहर प्रार्थना करते हुए बैठे रहते थे। इन प्रार्थनाओं का असर हुआ और अमिताभ बच्चन को डॉक्टर ने डेंजर से बाहर होने का एलान किया। सफल इलाज के बाद अमिताभ लोगों का शुक्रियादा करते हुए अपने घर पहुंचे और कई महीनों के इलाज के बाद शूटिंग सेट पर। अमिताभ को जब चोट नहीं लगी थी तब तक फिल्म कुली एक एंड वाले सीन में उनकी मौत दिखाई जानी थी।
मौत वाला सीन हटाया
अमरीश पुरी की गोली अमिताभ के किरदार इकबाल को छलनी कर देती है। और उनकी मौत पर एक गाना बजाया जाना था। सभी कुली उनकी अर्थी उठाते हुए वो गाना गाते हैं। वो गाना था ‘सारी दुनिया का बोज हम उठाते हैं’ का सैड वर्जन। गाने में अंतरा बजता है जो आज भी आपको रुला देगा। लेकिन अमिताभ बच्चन के साथ हुए दर्दनाक हादसे के बाद डायरेक्टर मनमोहन देसाई ने फिल्म से एक्टर की मौत वाला सीन हटा दिया।
इसलिए जिंदा दिखाया अमिताभ का किरदार
फिल्म कुली जब बनकर तैयार हुई तो उसमें वो इमोशनल गाना नहीं था और अमिताभ बच्चन की मौत के सीन को बदल दिया गया था, फिल्म के अंत में अमिताभ का किरदार मर जाता है और फिर डॉक्टर के चमत्कार से उसे फिर से जीवित दिखा दिया जाता है। ठीक वैसे ही जैसे असल में अमिताभ मौत के मुंह से बाहर आ जाते हैं। अमिताभ का किरदार हॉस्पिटल की छत से सभी का धन्यवाद करता है। जिंदगी के इस असली सीन को फिल्म का हिस्सा बनाकर दिखा दिया गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू साबित हुई थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







