Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘फिल्म के लिए साथ सोना होगा…’, नीति ने बताया क्यों बनाई फिल्मों...

‘फिल्म के लिए साथ सोना होगा…’, नीति ने बताया क्यों बनाई फिल्मों से दूरी, डायरेक्टर ने कही थी यह बात

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/13/1200x900/b90c447820259e88059415076919fd77_1791894378538_Lb9K_1791894384813_GuLT_22ea98c1-4c24-4554-9885-5ab6ad40505d_WNr0.jpg

एक्ट्रेस नीति टेलर ने हाल में अपनी फिल्म के डायरेक्टर पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया है। नीति ने कहा कि डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म के लिए साथ सोने के लिए कहा था। इस घटना के बाद वो इतना सन्न हो गई कि फिल्में नहीं करने का फैसला लिया। 

एक्ट्रेस नीति टेलर को आपने कई टीवी सीरियल, डांस रियलिटी शो में देखा होगा। एक्ट्रेस ने हिंदी टीवी शोज के अलावा अपने करियर में तीन तेलुगू फिल्में भी की हैं। एक्ट्रेस लगातार तेलुगू फिल्में कर रही थीं। लेकिन फिर उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने फिल्मों से ही दूरी बना ली। एक्ट्रेस ने हाल में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथ हुए कास्टिंग काउच के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनकी पिछली फिल्म के एक डायरेक्टर ने उन्हें कुछ ऐसा कहा जिसे वो कभी नहीं भूल सकतीं।

नीति टेलर के साथ डायरेक्टर ने की थी बदसलूकी

नीति ने हाल में बताया कि उनकी पिछली फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें साथ सोने के लिए कहा था। एक्ट्रेस कहती ने कहा, ‘जिस डायरेक्टर ने मेरे साथ पहली फिल्म की थी, उन्होंने मुझे अपनी अगली फिल्म के लिए कॉल किया। उन्होंने मुझसे कहा कि इस बार फिल्म के लिए तुम्हें मेरे साथ सोना होगा। आपको कुछ समझ नहीं आता, पता नहीं होता कि इस स्थिति में कैसे रिएक्ट करें। मैंने बस उनका कॉल काट दिया और नंबर ब्लॉक कर दिया। मैंने अपनी मां को फोन किया। बस सोचो ये बुड्ढा, बूढा आदमी।’

नीति ने इस घटना के बाद बनाई फिल्मों से दूरी

नीति ने आगे ये भी बताया कि उस डायरेक्टर ने दूसरी एक्ट्रेसेज के साथ ही यही करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, ‘मैंने उन्हें दूसरी लड़कियों के साथ और ऐसी ही चीजों में देखा था। मुझे कभी पता नहीं चला कि वो मेरे साथ ऐसा करने की कोशिश कब से करने लगे। तभी मैंने तय किया कि अब मैं कभी कोई फिल्म नहीं करूंगी। मैं बस हैरान रह गई और मैंने उन्हें ब्लॉक कर दिया। मैंने किसी को यह नहीं बताया, क्योंकि उस समय सन्न रह गई थी।’हालांकि, नीति ने अपने उस डायरेक्टर के नाम का खुलासा नहीं किया।

नीति टेलर की तेलुगू फिल्में

बता दें, नीति टेलर ने साल 2012 में आई तेलुगू फिल्म ‘मेम वयसुकू वाचम’ से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म को त्रिनाध राव नक्किना ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में निति के साथ एक्टर तनिष ने काम किया था। फिल्म बेक्कम वेणुगोपाल ने प्रोड्यूस की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके बाद साल 2014 में आई फिल्म लव डॉट कॉम में भी नीति ने काम किया था। इस फिल्म का डायरेक्शन राजा वन्नेम रेड्डी ने किया था। इस फिल्म में आर्य संदीप लीड रोल में थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

नीति टेलर सालों से कर रही हैं टीवी पर काम

नीति ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में की थी। उन्हें टीवी शो प्यार का बंधन में देखा गया था। इसके बाद उनका काम साल 2014 में आए शो ‘कैसी ये यारियां’ में पसंद किया गया था। इसके अलावा उन्होंने बड़े अच्छे लगते हैं 2, झलक दिखलाजा जैसे शोज में काम किया। हाल में एक्ट्रेस को प्राइम वीडियो के शो अलायंस में देखा गया था। इस शो में नीति सेमी फाइनलिस्ट रही थीं। मिनी माथुर ने शो का खिताब जीता था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN