Home मनोरंजन समाचार फिल्में बनाना वर्ल्ड वॉर से भी ज्यादा मुश्किल: जैकी भगनानी

फिल्में बनाना वर्ल्ड वॉर से भी ज्यादा मुश्किल: जैकी भगनानी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/03/1200x900/JACCKY_BHAGNANAI_03_08_1785770398290_1785770402456_3213053d-5436-4689-96e2-c69c3b750ce2.png

एक्टर, प्रोड्यूसर और उद्यमी जैकी भगनानी ने हाल ही में एक इवेंट में फिल्ममेकिंग को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि फिल्में बनाना वर्ल्ड वॉर से भी मुश्किल है

जैकी भगनानी और रकुल प्रीत रविवार को एचटी सिटी के अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लेने पहुंचे। जैकी भगनानी को सबसे स्टाइलिश एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं, उनकी पत्नी रकुल प्रीत को क्वीन ऑफ स्टाइल के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर एक्टर, प्रोड्यूसर और उद्यमी जैकी ने फिल्ममेकिंग को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि फिल्में बनाना वर्ल्ड वॉर से ज्यादा मुश्किल है।

फिल्में बनाना वर्ल्ड वॉर से भी मुश्किल

जैकी भगनानी और रकुल प्रीत एक साथ फंक्शन में पहुंचे। स्टेज पर जब जैकी अवॉर्ड लेने पहुंचे तो उनसे पूछा गया कि रकुल प्रीत को मनाना ज्यादा मुश्किल है या फिल्में बनाना? इसके जवाब में जैकी ने कहा कि फिल्में बनाना तो वर्ल्ड वॉर से भी ज्यादा मुश्किल है।

रकुल के बारे में क्या बोले जैकी भगनानी?

उन्होंने कहा कि रकुल प्रीत और वो दोनों दोस्त की तरह हैं और दोस्तों की तरह ही रहते हैं। फिल्में बनाना वर्ल्ड वॉर से भी ज्यादा मुश्किल है। रकुल प्रीत और जैकी की बात करें तो दोनों साल 2024 में शादी के बंधन में बंधे थे।

कैसे शुरू हुई थी जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की लव स्टोरी?

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी की लव स्टोरी लॉकडाउन के वक्त शुरू हुई थी। लॉकडाउन में रकुल प्रीत को अपने भाई के लिए शराब की बोतल चाहिए थी। उस वक्त रकुल और जैकी के एक म्यूचल दोस्त ने दोनों को कनेक्ट करवाया था। इसके बाद दोनों की बातचीत होना शुरू हुई। दोनों ने लगभग चार साल तक एक दूसरे को डेट करा और साल 2024 में गोवा में शादी के बंधन में बधे।

रकुल प्रीत के लिए खास होने वाला है साल 2026?

रकुल प्रीत के लिए ये साल बहुत खास है। इस साल रामायण रिलीज हो रही है। रामायण को भारत की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। रकुल प्रीत रामायण में रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभाती नजर आएंगी। रामायण का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज हो रहा है। फिल्म के बजट की बात करें तो इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ (दोनों पार्ट्स) बताया जा रहा है।

जैकी भगनानी ने प्रोड्यूस की हैं ये फिल्में

जैकी की बात करें तो उन्होंने एक्टर के तौर पर नाम कमाने के साथ-साथ प्रोड्यूसर के तौर पर भी नाम कमाया। जैकी भगनानी को सरबजीत, वेलकम टू द न्यू यॉर्क, दिल जंगली, जवानी जानेमन और बेल बॉटम जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं। हालांकि, जैकी की ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तकह फ्लॉप हुई थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN