Home BUSINESS NEWS HINDI फेक वेबसाइट को कैसे करें चेक? जानिये 5 आसान तरीके, नहीं होंगे...

फेक वेबसाइट को कैसे करें चेक? जानिये 5 आसान तरीके, नहीं होंगे ऑनलाइन ठगी का शिकार

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

क्या आपको विश्वास है कि आप जिस वेबसाइट पर जा रहे हैं वह असली है? ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। PIB की फैक्ट चेक टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर फर्जी वेबसाइटों की पहचान की जा सकती है और साइबर ठगी से बचा जा सकता है। PIB ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वेबसाइट पर अपनी पर्सनल जानकारी, बैंकिंग डिटेल या पासवर्ड डालने से पहले उनकी जांच जरूर कर लें। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले

1. वेबसाइट का URL ध्यान से देखें

सबसे पहले वेबसाइट का पता (URL) जांचें। असली वेबसाइट आमतौर पर https:// से शुरू होती है, जबकि सिर्फ http:// वाली वेबसाइट कम सेफ मानी जाती है। इसके अलावा वेबसाइट के नाम की स्पेलिंग भी ध्यान से देखें। साइबर ठग अक्सर बड़ी कंपनियों या सरकारी वेबसाइटों के नाम से मिलते-जुलते डोमेन बनाकर लोगों को धोखा देते हैं।

2. पैडलॉक (लॉक) का निशान देखें

वेबसाइट खोलने पर एड्रेस बार में ताले (Padlock) का निशान जरूर देखें। यह संकेत देता है कि वेबसाइट और आपके डिवाइस के बीच डेटा सेफ तरीके से भेजा जा रहा है। अगर ताले का निशान नहीं दिख रहा है, तो ऐसी वेबसाइट पर पासवर्ड, बैंक डिटेल या अन्य पर्सनल जानकारी शेयर करने से बचें।

3. ज्यादा पॉप-अप और लालच देने वाले विज्ञापनों से बचे

PIB के मुताबिक फर्जी वेबसाइटों पर अक्सर बहुत ज्यादा विज्ञापन और पॉप-अप दिखाई देते हैं। कई बार ये वेबसाइटें ऐसे ऑफर दिखाती हैं जिन पर क्लिक करने के लिए लोगों को उकसाया जाता है। अगर कोई वेबसाइट बार-बार पॉप-अप खोल रही है या जरूरत से ज्यादा विज्ञापन दिखा रही है, तो उसे तुरंत बंद कर देना चाहिए।

4. होम पेज पर चेक करें जानकारी

किसी नई या अनजान वेबसाइट पर भरोसा करने से पहले उसका कॉन्टेक्ट अस (Contact Us) और About Us पेज जरूर देखें। असली वेबसाइटों पर कंपनी का पता, ईमेल आईडी और संपर्क नंबर दिए होते हैं। अगर यह जानकारी नहीं है या अधूरी है, तो वेबसाइट पर भरोसा करने से बचें।

5. बहुत अच्छे ऑफर पर तुरंत भरोसा न करें

अगर कोई वेबसाइट मुफ्त लैपटॉप, एक क्लिक में सरकारी नौकरी या बहुत बड़े इनाम का दावा कर रही है, तो सतर्क हो जाएं। ऐसे ऑफर अक्सर लोगों को फंसाने के लिए बनाए जाते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN