Home LIFESTYLE NEWS HINDI फ्रिज में ये 5 चीजें ऐसे रखकर आप कर रहे हैं बड़ी...

फ्रिज में ये 5 चीजें ऐसे रखकर आप कर रहे हैं बड़ी गलती, 90% लोग नहीं जानते सही तरीका

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

फ्रिज हर घर में होता है और इसमें खाने-पीने की चीजें रखी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खाने की चीजों को फ्रिज में गलत तरीके से रखने से उनका स्वाद, ताजगी और क्वालिटी खराब हो सकती है? जानिए ऐसी 5 चीजों के बारे में, जिन्हें फ्रिज में रखने का सही तरीका आपको जरूर पता होना चाहिए।

फ्रिज का काम सिर्फ खाने-पीने की चीजों को ठंडा रखना नहीं है, बल्कि उन्हें ज्यादा समय तक ताजा बनाए रखने में भी मदद करना है। फ्रिज में खाने का हर सामान आपको रखा हुआ मिल जाएगा और ऐसा हर घर में होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि फ्रिज में खाने का सामान ही रखा जाता है लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें रखने का तरीका थोड़ा अलग है। अगर आप उस तरीके से फ्रिज में सामान नहीं रखते हैं, तो वह खराब हो जाती हैं, नमी नहीं रहती और फिर खाने में आपको पोषक तत्व भी नहीं मिलेंगे। फ्रिज में सामान रखने को लेकर कुछ गलतियां हैं, जो अधिकतर घरों में होती हैं लेकिन अब उसे सुधारने का समय आ गया है। चलिए आपको बताते हैं फ्रिज में कौन सी चीज कैसे रखनी चाहिए?

फ्रिज में खाने की चीजों को रखने का सही तरीका

1. सब्जियों को बिना साफ-सफाई के रखना

बाजार से लाई गई सब्जियों को सीधे फ्रिज में रख देना कई लोगों की आम आदत है। लेकिन मिट्टी, गंदगी और नमी के साथ सब्जियां रखने से वे जल्दी खराब हो सकती हैं। सब्जियों को रखने से पहले उनकी अतिरिक्त गंदगी साफ करें और अगर धो रहे हैं तो उन्हें अच्छी तरह सुखाकर ही फ्रिज में रखें। ज्यादा नमी सब्जियों के जल्दी गलने की वजह बन सकती है। यही कारण है कि धनिया, मिर्ची जल्दी खराब होते हैं।

2. गर्म खाना तुरंत फ्रिज में रखना

कई लोग खाना बनते ही गर्म बर्तन को फ्रिज में रख देते हैं। इससे फ्रिज के अंदर का तापमान प्रभावित हो सकता है और आसपास रखी दूसरी खाने की चीजें भी खराब हो सकती हैं। खाने को थोड़ी देर सामान्य तापमान तक ठंडा होने दें और फिर उसे कवर करके फ्रिज में रखें। कभी भी फ्रिज में गर्म खाना रखने की गलती न करें।

3. दूध, दही और चीज कहां रखें

अक्सर लोग फ्रिज के डोर साइड में दूध, दही, चीज का पैकेट रख देते हैं और फिर वह जल्दी खराब हो जाते हैं। फ्रिज के दरवाजे में तापमान अंदर की शेल्फ की तुलना में ज्यादा बदलता रहता है। इसलिए दूध और जल्दी खराब होने वाली डेयरी चीजों को दरवाजे में रखने के बजाय अंदर की शेल्फ पर रखना सही है। फ्रिज के डोर में आप सॉस, जूस, अचार जैसी चीजों को रखें।

4. कटे फल-सब्जियों को खुला रखना

फ्रिज में अगर आप कटे हुए फल और सब्जियों को रख रहे हैं, तो सावधान हो जाइये। कटे हुए फल, सब्जियां या बचा हुआ खाना फ्रिज में खुला रखने से उनकी नमी और ताजगी कम हो सकती है। इसके साथ ही फ्रिज में रखी बाकि चीजों में इनकी महक आ जाती है।

5. कच्चा-पका खाना साथ रखना

अगर आप कच्चे मांस, मछली या अंडे जैसी चीजों को पके हुए खाने के बिल्कुल पास रखना सही नहीं होता है। इनके लिए अलग कंटेनर का इस्तेमाल करें। दोनों चीजों के क्रॉस-कंटैमिनेशन से उन खाद्य पदार्थों के पोषक तत्वों में कमी आती है और लंबे समय तक स्टोर करने के लिए भी यह सही नहीं होता।

फ्रिज में कैसे रखें सामान

फ्रिज को हमेशा साफ-सुथरा रखें और कच्चे-पके खाने को अलग-अलग रखें। फलों और सब्जियों को भी उनकी जरूरत के अनुसार स्टोर करें। सबसे जरूरी है कि फ्रिज में हर चीज को ठंडा करने के चक्कर में न रखें, जो चीज जरूरी हो वही रखें। वरना फ्रिज से गंदी महक आने लगती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN