Home LIFESTYLE NEWS HINDI फ्रिज में रखें या बाहर! अदरक सड़ ही जा रही तो स्टोर...

फ्रिज में रखें या बाहर! अदरक सड़ ही जा रही तो स्टोर करने का ये हैक आजमाएं

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Storage Tips: फल-सब्जियां बारिश के दिनों में तेजी से खराब होती है। लेकिन आलू-अदरक को भी अगर सावधानी से ना रखा गया तो इन्हें भी नमी खराब कर देती है। बारिश के दिनों में किचन में रखी अदरक जल्दी ही सड़ जा रही तो स्टोर करने का ये तरीका जरूर नोट कर लें।

बारिश के मौसम में नमी बढ़ जाती है। जिसकी वजह से फंगस और बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। अदरक जो बाहर से बिल्कुल सूखी लगती है उसके अंदर भी नमी होती है और मानसून में अगर इसे सही तरीके से स्टोर ना किया जाए तो मार्केट से खरीदकर घर लाने के बाद ही खराब होना शुरू हो जाती है। यहीं नहीं गर्मी पाकर जल्दी से सूखना भी शुरू कर देती है। ऐसे में समझ नहीं आता कि इन अदरक को किस तरह से स्टोर किया जाए। अदरक को सही तरीके स्टोर करने का हैक फॉलो करें, पूरे महीने भर आपकी अदरक फ्रेश बनी रहेगी।

अदरक स्टोर करते समय 3 गलती

1- काफी सारे लोग अदरक को फ्रिज के बाहर ही रखते हैं। जिसकी वजह से अदरक जल्दी सूख जाती है। बाहर का गर्म तापमान अदरक के मॉइश्चर को खत्म कर देता है।

2- वहीं इसे पॉलीथिन में करके फ्रिज में रखा जाए तो प्लास्टिक की वजह से अदरक में नमी इकट्ठा होने लगती है और फंगस लगने लगता है। जिससे कई बार अदरक ऊपर से तो बढ़िया दिखता है लेकिन अंदर उसके बैक्टीरिया पनपते रहते हैं।

3- अदरक को कभी भी धुलकर फ्रिज में रखने की गलती ना करें। यहां तक कि फ्रिज के बाहर किचन में भी रख रहीं तो उसे धुलकर ना रखें। धुले अदरक में नमी रह जाती है जो तेजी से फंगस पैदा करने लगती है और अदरक खराब होने लगता है।

4- सबसे जरूरी बात कि अदरक फ्रेश और अच्छी क्वालिटी की खरीदे। गंदी, पहले से खराब हो रही अदरक रखने पर तेजी से सड़ती है।

अदरक को स्टोर करने का सही तरीका

आपके घर में भी अदरक 3 दिन के अंदर ही खराब हो जाती है तो स्टोर करने का ये सिंपल सा तरीका जान लें। जिससे पूरे महीनेभर तक अदरक खराब नहीं होगी।

  • जब भी जिंजर को घर लाएं तो उसे साफ कपड़े से पोंछकर सुखा लें।
  • फिर किसी कांच के सूखे जार को लें और उसमे इन अदरक को डाल दें।
  • ढक्कन को टाइट बंद कर दें जिससे फ्रिज की ठंडी हवा अंदर ना जाए और नमी ना पैदा करे।
  • केवल ठंडा तापमान जार को ठंडा करता रहे। इससे अदरक का टेंपरेचर मेंटेन रहेगा और वो खराब नहीं होगी।
  • अदरक बिल्कुल सूखे हुए होने चाहिए। जरा भी पानी अंदर ही अंदर नमी बढ़ाएगा और बंद जार में बैक्टीरिया पनपने लगेगे।
  • इस तरह से जब अदरक को आप बारिश के दिनों में स्टोर करेंगी तो पूरे महीनाभर भी अदरक फ्रिज में रखा है तो ये खराब नहीं होगा।
  • बस जब जरूरत हो तो उतनी मात्रा में अदरक की गांठ को तोड़कर निकाल लें और बाकी फौरन फ्रिज में डाल दें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN