Home मनोरंजन समाचार बंद होने जा रहा है ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल!...

बंद होने जा रहा है ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल! या लीप के बाद तुलसी की जगह लेगी वृंदा?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/23/1200x900/KSBK_1782197466961_1782197471267_fc4b8724-95a5-41a3-980e-e7b200611f30.jpg

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल की वापसी ने ऐसी धूम मचाई कि देखते ही देखते यह टीआरपी लिस्ट में टॉप 3 के भीतर पहुंच गया। लेकिन क्या अब यह शो खत्म होने जा रहा है?

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने जब छोटे पर्दे पर वापसी की, तो ‘अनुपमा’ और YRKKH जैसे टीआरपी टॉपर्स का ताज खतरे में लगने लगा। भारतीय टेलीविजन के सबसे पॉपुलर डेली सोप सीरियल्स में से एक KSBKBT का दूसरा सीजन पहले सीजन जैसा ही दमदार रहा, इसे काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। काफी वक्त तक दर्शकों को एंटरटेन करने के बाद अब चर्चा है कि KSBKBT 2 खत्म होने जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई ऐसी पोस्ट और रील्स वायरल हो रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि एकता कपूर प्रोडक्शन का यह शो अब ऑफ एयर होने जा रहा है। लेकिन क्या वाकई? चलिए जानते हैं।

लीड रोल में नजर आएगी वृंदा?

स्मृति ईरानी स्टारर इस सीरियल की कहानी वहीं से शुरू हुई थी, जहां पर मेकर्स ने पहले सीजन में कहानी को छोड़ा था। अभी तक दर्शकों को कहानी में कई उतार चढ़ाव देखने को मिल चुके हैं। तुलसी और मिहिर का अलग होना और अंगद की शादी जैसे धमाकेदार ट्विस्ट्स ने दर्शकों को बांधे रखा, लेकिन अब जब सीरियल में 10 साल का लीप आने की खबर है, तो वहीं दूसरी तरफ चर्चा यह भी है कि मेकर्स शो को खत्म करने जा रहे हैं। वजह यह है कि मिहिर और तुलसी को दर्शक पहले ही काफी उम्रदराज अवतार में देख रहे हैं और दूसरी तरफ वृंदा जैसे किरदारों को कहानी में काफी महत्व दिया जा चुका है।

मेकर्स की तरफ से क्या अपडेट?

कई लोग यह मानकर चल रहे हैं कि YRKKH की तरह दर्शकों को शो में एक नई पीढ़ी के पास कहानी ट्रांसफर होती नजर आएगी और स्मृति ईरानी की छुट्टी कर दी जाएगी। आपको बता दें कि मेकर्स ने अभी तक ऑफिशियली इस शो को ऑफ एयर करने का ऐलान नहीं किया है। तो ऐसे में अभी तक दर्शक राहत की सांस ले सकते हैं। आने वाले एपिसोड में दर्शकों को तुलसी एक बार फिर अपने संस्कारों और नैतिकता के आधार पर चुनौतियों का सामना करती नजर आएगी। अभी तक तुलसी विरानी का सफर दर्शकों को जोड़े रखने के लिए जारी है।

क्या दर्शक करेंगे बदलाव को स्वीकार?

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ सीरियल में अगर एकता कपूर किसी अन्य एक्ट्रेस को लीड रोल में लाती हैं तो यह एक बड़ा फैसला होगा। क्योंकि इससे पहले भी कसौटी और नागिन जैसे शोज में उन्होंने इस तरह का प्रयोग बहुत सक्सेसफुली किया है। हालांकि क्या दर्शक किसी नई एक्ट्रेस को तुलसी जैसे किरदार में स्वीकार करेंगे? इस सवाल का जवाब हमें वक्त के साथ मिल जाएगा। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुडे़ रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ। क्योंकि शो का ऑफ एयर होना या लीड किरदार का बदलना, दोनों ही बड़े फैसले होंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN