Source :- LIVE HINDUSTAN
Balushahi Recipe: घर में चाशनी बच गई या कुछ मीठा खाने का दिल कर रहा। गेहूं के आटे को तलकर क्रिस्पी और मीठी बालूशाही मिलाकर तैयार करें। घर में रखे सामान से आप टेस्टी मिठाई बनाकर तैयार कर सकते हैं।
घर में जब भी गुलाब जामुन वगैरह आते हैं तो चाशनी बच जाती है। अब इन चाशनी का क्या करें? कुछ समझ नहीं आता तो आप गेहूं का आटा मिलाकर मजेदार मिठाई बालूशाही तैयार कर सकती हैं। जरा सी मेहनत और आप बना लेंगी टेस्टी, रसीली बालूशाही। जिसे मीठे के शौकीन खूब खाना पसंद करते हैं। तो चलिए जानें कैसे बनाएं बची हुई चाशनी और गेहूं के आटे से टेस्टी बालूशाही मिठाई। वैसे तो बालूशाही को मैदे से बनाकर तैयार किया जाता है लेकिन आप इसे गेहूं के आटे से भी क्रिस्पी और टेस्टी बना सकती हैं। नोट कर लें रेसिपी, जिससे घर में बची चाशनी की मदद से टेस्टी बालूशाही बनकर तैयार हो जाएगी।
बालूशाही बनाने की सामग्री
3 चम्मच देसी घी
3 चम्मच दूध
आधा चम्मच बेकिंग सोडा
आधा चम्मच नमक
दो कप गेहूं का आटा
गुलाब जामुन की बची हुई चाशनी
बालूशाही बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले गुलाब जामुन की बची हुई चाशनी को अलग रख लें।
- अगर चाशनी नहीं है तो तीन कप चीनी को दो कप पानी मिलाकर रखें और गाढ़ा होने तक पकाएं। करीब दो तार की चाशनी को रकें।
- अब किसी छिछले बर्तन में तीन चम्मच देसी घी लें। इसमे तीन चम्मच दूध डाल दें। साथ ही आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालें और साथ में आधा चम्मच के करीब नमक डाल दें।
- अब इसमे दो कप गेहूं का आटा डालें और आटे को गूंथ लें। आटा सूखा लगे तो दूध डालकर आटे को गूंथ लें।
- ध्यान रहे कि आटा बिल्कुल कड़ा गूंथना और इसे बहुत स्मूद करन के जरूरत नहीं है।
- आटा गूंथने के बाद इसे हाथ से चपटा करके फैलाएं।
- चाकू से बीच से काटे और दो परतकर एक बार फिर वैस ही हाथों से दबाकर दोहरा कर लें।
- इसी तरह से एक बार और फिर से पलट दें और हाथों से चपटा करें। आटे को इस तरह करने से उसमे कई लेयर बन जाती है।
- ध्यान रहे कि आटे को बहुत स्मूद नहीं करना है। बस हल्के हाथों का इस्तेमाल करते हुए लेयर बनी रहने दें और गोल लोईयां बनाएं।
- गोल लोईयों के बीच में छेद करें और बालूशाही का शेप दें।
- कड़ाही में तेल डालें और जब हल्का गर्म हो जाए तो बालूशाही को डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें।
- चाशनी को गर्म करें और उसमे तैयार फ्राइड बालूशाही को डाल दें।
- जिससे सारी गर्म चाशनी बालूशाही सोख लें और तैयार हो जाए टेस्टी गेहूं के आटे से बनी बालूशाही।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




