Home मनोरंजन समाचार बहन से पंगा लेने के लिए कुशाल टंडन पर फूटा उर्फी जावेद...

बहन से पंगा लेने के लिए कुशाल टंडन पर फूटा उर्फी जावेद का गुस्सा, बोलीं- बुड्ढे…अपनी औकात में रह

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/08/1200x900/uorfi_javed_kushal_tandon_1783512252481_1783512256253_04770b65-b583-4095-9479-9673dcee7148.png

उर्फी जावेद की बहन डॉली इन दिनों प्राइम वीडियो के शो द अलायंस का हिस्सा हैं। शो में कुशाल टंडन भी हैं। कुशाल और डॉली के मतभेद भी यूजर्स को देखने को मिल रहे हैं। अपनी बहन का बचाव करते हुए उर्फी ने कुशाल पर भड़ास नकाली है। उन्होंने कुशाल को बुड्ढा और नल्ला कहकर बुलाया है। 

प्राइम वीड़ियो के द अलायंस शो में उर्फी जावेद की बहन डॉली भी कंटेस्टेंट बनकर पहुंची हैं। इस शो का हिस्सा एक्टर कुशाल टंडन भी हैं। कुशाल और डॉली के बीच काफी मतभेद देखने को मिलते हैं। कुशाल कई बार डॉली के अलायंस को बिल्डिंग के बच्चे कहकर भी बुलाते हैं। अब कुशाल के इस रवैये पर उर्फी जावेद का गुस्सा फूटा है। उन्होंने कुशाल को बुड्ढा और नल्ला कहकर बुलाया है।

कुशाल टंडन पर भड़कीं उर्फी जावेद

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कुशाल टंडन की अलायंस द्वारा टारगेट किए जाने के बाद उर्फी की बहन शो से बाहर हो गई हैं। वहीं, कुशाल कई बार डॉली और उनकी अलयांस को बिल्डिंग का बच्चा कहकर चिढ़ाते भी हैं। इन चीजों को देखते हुए उर्फी ने कुशाल पर भड़ास निकाली है। अपनी बहन की तरफदारी करते हुए उर्फी ने लिखा- डॉली कुशाल के खिलाफ नहीं गई थी, लेकिन सिर्फ अपने और अपने दोस्त के लिए स्टैंड लिया है।

कुशाल टंडन को बताया बुड्ढा

उर्फी ने अपने चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में उर्फी कहती हैं- “वो खुद बोलता रहता है ये बच्चे हैं…तू बुड्ढे कहीं के। तू आया क्यों शो में फिर? जा ना ओल्ड एज होम।”

कुशाल के बिग बॉस टाइम का किया जिक्र

उर्फी ने कुशाल के उस कमेंट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी जहां उन्होंने कहा कि बच्चे इज्जत नहीं करते हैं। उर्फी ने कहा, “आपको इज्जत नहीं चाहिए, आपको चाहिए गुलामी। आपको हमने बिग बॉस में देखा है…आप किस लेवल के बदतमीज हैं, वो भी सबको पता है।”

उर्फी का दावा कुशाल को उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड्स बुलाती हैं नार्सिसिस्ट

उर्फी ने ये भी दावा किया कि कुशाल की सभी एक्स-गर्लफ्रेंड उन्हें नार्सिसिस्ट बुलाती हैं। उन्होंने कहा, “अगर सारी एक्स-गर्लफ्रेंड्स आपको नार्सिसिस्ट बोल रही हैं तो आप हो नार्सिसिस्ट।”

उर्फी ने बताया क्या है कुशाल का सबसे बड़ा अचीवमेंट

अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कुशाल ने कहा कि कुशाल का सबसे बड़ा अचीवमेंट ये है कि उन्हें किसी के बॉयफ्रेंड के नाम से जाना जाता है। उर्फी ने आगे कहा, “डॉली तो बहुत तमीज से बात कर रही थी…मैं बोलती नल्ले, अपनी औकात में रह।”

द अलायंस की बात करें तो ये एक रियलिटी शो है जिसमें टीवी और सोशल मीडिया के कुछ जाने-माने चेहरे नजर आ रहे हैं। इस शो को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। सुहेल खान हाल में इस शो में कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे हैं। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि अली गोनी भी इस शो में वाइल्ड कार्ड बनकर पहुंच सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN