Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/08/1200x900/Sunny_1783515404840_1783515408481_6c0ebdd0-10c9-43ef-ad44-d4e70b3e3bbe.jpgबॉलीवुड एक्टर सनी देओल जब अपनी हालिया फिल्म की स्क्रीनिंग में बिलकुल अलग अवतार में नजर आए तो हर किसी की आंखों में अलग ही चमक थी, लोगों ने उनके इस लुक को रामायण मूवी से जोड़कर देखा।
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अभी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इक्का’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग में जब सनी देओल पहुंचे तो उनके लुक ने नई अटकलों को जन्म दे दिया। दरअसल सनी देओल ‘इक्का’ की स्क्रीनिंग में क्लीन शेव लुक में पहुंचे। जबकि फिल्म में उनका लुक बियर्ड के साथ है। अब लोग उनके इस लुक को ‘रामायण’ के साथ जोड़कर देख रहे हैं। बता दें कि रामायण में सनी देओल हनुमान का किरदार निभाते नजर आएंगे। हालांकि जब सनी देओल से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इन अटकलों को जरा भी हवा नहीं दी।
स्क्रीनिंग में क्लीन शेव लुक की चर्चा
सोशल मीडिया पर लेकिन उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने यह कयास लगाने शुरू कर दिए कि ‘रामायण’ में वह हनुमान के किरदार में तबाही मचाने वाले हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- उन्होंने रामायण में हनुमान के किरदार के लिए दाढ़ी मुंडवाई है, और यह नया लुक उन पर खूब जंच रहा है। वाकई पावरफुल और मैजिकल। वहीं एक शख्स ने लिखा- हनुमानजी मोड ऑन। सनी देओल आज ‘इक्का’ फिल्म की स्क्रीनिंग में क्लीन शेव में दिखे। एक यूजर ने कमेंट किया- मुझे लगता है कि उन्होंने रामायण की शूटिंग के लिए क्लीन शेव की है।
OTT कब रिलीज होगी यह फिल्म?
इसी तरह के दर्जनों कमेंट लोगों ने सनी देओल की तस्वीरों और वीडियो पर किए हैं। बात सनी देओल की नई फिल्म की करें तो अपकमिंग फिल्म में वह वकील के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में अक्षय खन्ना भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, अब देखना यह है कि क्या यह फिल्म वो क्रेज हांसिल कर पाएगी, जितना इसके ट्रेलर को मिला है।
क्या है फिल्म ‘इक्का’ की कहानी?
सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर मूवी ‘इक्का’ की कहानी की बात करें तो इसके ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहानी एक ऐसे वकील की होगी जिसे अपने उसूलों के खिलाफ जाकर एक केस लड़ना पड़ रहा है। अक्षय खन्ना के किरदार ने मूवी में एक घिनौना अपराध किया है, लेकिन कुछ वजहों के चलते सनी देओल के किरदार को न चाहकर भी उनका केस लड़ना पड़ता है। फिल्म का ट्रेलर काफी पावरफुल है, अब फिल्म की रिलीज के लिए बस 2 दिन का इंतजार और करना होगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




