Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/08/1200x900/1000833534_1786202201420_1786202230154_e64e3051-b848-4b39-ae1f-dd6a63efa9d4.jpgथलपति विजय के मुख्यमंत्री बनने को लेकर विशाल ने कहा, ‘मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं कि लोगों ने विजय को वोट दिया है। उन्होंने अपने अभिनय करियर को पूरी तरह विराम दे दिया है और अब राजनीति में आगे बढ़ चुके हैं।’
तमिल एक्टर विशाल ने उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर शनिवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक परिस्थितियों में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। इसलिए उदय के साथ जो भी हुआ, मेरी इच्छा है कि महिलाओं के बारे में गलत बोलने वाले हमारी फिल्म इंडस्ट्री के हर व्यक्ति के साथ भी इसी तरह की कार्रवाई हो। विशाल ने कहा, ‘यूट्यूब पर ऐसे बहुत से लोग हैं, जो खुले तौर पर हमारी महिला कलाकारों के खिलाफ आपत्तिजनक और बेहद घटिया टिप्पणियां करते रहे हैं। मेरी इच्छा है कि उन सभी के साथ भी इसी तरह का बर्ताव किया जाए।’
थलपति विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने को लेकर विशाल ने कहा, ‘मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं कि लोगों ने विजय को वोट दिया है। उन्होंने अपने अभिनय करियर को पूरी तरह विराम दे दिया है और अब राजनीति में आगे बढ़ चुके हैं। हम उनके घोषणापत्र में किए गए वादों और योजनाओं को लागू किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री विजय फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी कुछ राहत देंगे, खासकर दोहरे टैक्स के मुद्दे पर। देश के किसी अन्य राज्य में ऐसा नहीं है, जैसा तमिलनाडु में हो रहा है।’
जलभराव के मुद्दे पर क्या बोले विशाल
एक्टर विशाल ने कहा, ‘मेरी इच्छा है कि इसे खत्म किया जाए। मैं यह भी देखना चाहता हूं कि शहरों में जलभराव न हो और हम जैसे लोगों को दोबारा सीवेज के पानी में उतरने की नौबत न आए। मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री विजय की सरकार निचले मध्यम वर्ग से लेकर मध्यम वर्ग तक के लिए बेहतर सुधार लेकर आएगी और राज्य को आगे ले जाएगी।’
वहीं, तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने पुलिस की ओर से रिहा किए जाने के बाद गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा, ‘तीन हजार पुलिसकर्मियों के साथ हमें चेन्नई से तंजावुर तक सड़क मार्ग से 400 किलोमीटर ले जाया गया। हमारे साथ उचित बर्ताव नहीं किया गया।’ उदयनिधि को तृषा को लेकर डबल मीनिंग टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को चेन्नई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें बाद में तंजावुर ले जाया गया, जहां इस संबंध में मामला दर्ज किया गया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




