Source :- LIVE HINDUSTAN
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंंख्यकों पर अत्याचार नया नहीं है। यहां मयमनसिंह जिले में एक हिंदू ज्वैलर की हत्या कर दी गई। ज्वैलर का शव एक नीले ड्रम में तैरता हुआ पाया गया।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और हत्याओं का सिलसिला अभी रुका नहीं है। मयमनसिंह जिले में एक और हिंदू की हत्या के बाद हड़कंप मच गया। यहां स्लुइस गेट के पास 50 साल के एक हिंदू ज्वैलर का शव नीले ड्रम में पाया गया है। यह नीला ड्रम पानी में तैर रहा था। जानकारी के मुताबिक मृतक शख्स अठारबाड़ी बिल्डिंग इलाके में एक जूलरी की दुकान चलाते थे। मृतक की पहचान निरंजन चंद्र सूत्रधार के तौर पर की गई है।
नीले ड्रम में मिली लाश
बांग्लादेशी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोगों ने देखा कि पानी में एक नीला ड्रम तैर रहा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब ड्रम को बाहर निकाला तो इसमें शव बरामद हुआ। मृतककी जेब में क्रेडिट यूनियन का एक कार्ड पड़ा था जिसमें उसका नाम भी लिखा था। इसी से शव की पहचान की गई। बाद में मृतक के परिवार को सूचना दी गई। बताया गया कि मृतक ज्वैलर का एक बेटा है।
6 दिन से लापता
अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि ज्वैलर की हत्या किसने और क्यों की। शनिवार तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पुलिस का कहना है कि शव के ऊपर चोट के निशान देखकर लगता है कि उसकी पहले हत्या कर दी गई और फिर शव को ड्रम में रखकर तैरा दिया गया। जानकारी के मुताबिक निरंजन पिछले 6 दिन से लापता था। वह अपने परिवार के साथ किराए पर रहते थे। 20 सितंबर की शाम को वह घऱ नहीं लौटे तो अगले दिन परिवार ने उनकी खोज-बीन शुरू की।
परिवार के एक सदस्य ने उन्हें 20 सितंबर को आखिरी बार देखा था। परिवार ने कहा कि कई बार निरंजन काम के सिलसिले में घर के बाहर चले जाते थे लेकिन फिर लौट आते थे। इस बार भी परिवाार यही सोच रहा था। ऐसे में उनके लापता होने की कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज करवाई गई थी। बांग्लादेश में लंबे समय से हिंदुओं की हत्या की खबरें सामने आ रही हैं।
शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद जब मोहम्मद यूसुफ की अगुआई में अंतरिम सरकार का गठन हुआ तो हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के मामले तेजी से बढ़े। इसी वजह से भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में खटास भी आ गई। बांग्लादेश में चुनाव के बाद तारिक रहमान मुख्यमंत्री बने लेकिन अल्पसंख्यकों पर अत्याचार नहीं रुका।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




