Home मनोरंजन समाचार ‘बाउंसर गलत है भाई…’, जैकलीन फर्नांडिस के बॉडीगार्ड की हरकत पर भड़के...

‘बाउंसर गलत है भाई…’, जैकलीन फर्नांडिस के बॉडीगार्ड की हरकत पर भड़के फैंस, जमकर सुना रहे खरीखोटी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/23/1200x900/MixCollage-31-Aug-2024-05-27-PM-7068_1725105419536_1782184016660_6d8fd4ad-1262-4d9d-9b6d-4ddad9f2e13b.jpg

रविवार को एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस मुंबई में एक इवेंट में नजर आईं। इस इवेंट का एक वीडियो अब ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें जैकलीन का बॉडीगार्ड उनकी कलाई पकड़कर उन्हें स्टेज की ओर ले जाता हुआ दिख रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। जैकलीन के फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इस वक्त जैकलीन के साथ पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में जुटी है। ऐसे में बीते दिनों सोशल मीडिया पर जैकलीन पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जैकलीन फर्नांडिस के बॉडीगार्ड की हरकत देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। लोग उनके बॉडीगार्ड को भर-भरकर खरी खोटी सुना रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर जैकलीन के बॉडीगार्ड ने क्या हरकत की।

लोगों को रास नहीं आ रही बॉडीगार्ड की हरकत

दरअसल, रविवार को एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस मुंबई में एक इवेंट में नजर आईं। इस इवेंट का एक वीडियो अब ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें जैकलीन का बॉडीगार्ड उनकी कलाई पकड़कर उन्हें स्टेज की ओर ले जाता हुआ दिख रहा है। वहीं, जबकि जैकलीन फैंस से बातचीत करने और फोटो खिंचवाने के लिए रुकी हुई थीं। यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कई यूजर्स ने बॉडीगार्ड के इस व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की।

वीडियो में अनकम्फर्टेबल दिखीं एक्ट्रेस

‘इंस्टेंट बॉलीवुड’ के शेयर किए गए इस वीडियो में जैकलीन के बॉडीगार्ड को उनकी कलाई पकड़कर उन्हें स्टेज की ओर ले जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा था कि वह उन्हें फोटो खिंचवाने के लिए रुकने से रोक रहे थे, जबकि आस-पास जमा फैंस उनके साथ तस्वीरें लेना चाहते थे। एक्ट्रेस ने उन्हें रुकने का इशारा किया और इसके बजाय फैंस से बातचीत करने और सेल्फी के लिए पोज देने का फैसला किया। वीडियो में जैकलीन बॉडीगार्ड की हरकत से अनकंर्फटेबल दिख रही हैं।

सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

इस वीडियो क्लिप ने जल्द ही ऑनलाइन बहस छेड़ गई है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बॉडीगार्ड के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं तो कईयों ने फैंस के लिए समय निकालने के लिए जैकलीन की तारीफ की। एक फैन ने लिखा, ‘बहुत बुरा आदमी। बॉडीगार्ड उसकी इज्जत नहीं करता।’ दूसरे ने कमेंट किया, ‘प्रोटेक्टिव है सही पर उसको टच करने का अधिकार किसने दिया। जैकलीन को बिना टच किए भी दूर से प्रोटेक्ट कर सकता था।’ तीसरे ने लिखा, ‘बाउंसर गलत है भाई।’ एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘वह उसकी कलाई क्यों छू रहा है? वह अनकम्फर्टेबल लग रही है।’ एक फैन ने अपने फैंस के लिए समय निकालने के लिए जैकलीन की तारीफ की और लिखा, ‘जैकलीन कितनी खूबसूरत और दयालु है।’ हालांकि, कुछ यूजर्स ने बॉडीगार्ड का बचाव किया।

इस दिन थिएटर में रिलीज होगी फिल्म

अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में जैकलीन फर्नांडिस के अलावा अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, संजय दत्त, अरशद वारसी, राजपाल यादव, परेश रावल, सुनील शेट्टी और तुषार कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म ‘वेलकम’ फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी है। ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN