Home LIFESTYLE NEWS HINDI बारिश में पहाड़ों की यात्रा के दौरान रहें अलर्ट, हादसों से बचाएंगी...

बारिश में पहाड़ों की यात्रा के दौरान रहें अलर्ट, हादसों से बचाएंगी ये सेफ्टी टिप्स

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लाइव हिन्दुस्तान
share

बारिश के मौसम में हिल स्टेशन बेहद खूबसूरत होने के साथ खतरनाक भी हो जाते हैं।  ऐसे में अगर आप बारिश के मौसम में पहाड़ों पर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपको कुछ सेफ्टी टिप्स को ध्यान में रखना चाहिए। 

बारिश में पहाड़ों की यात्रा के दौरान रहें अलर्ट, हादसों से बचाएंगी ये सेफ्टी टिप्स

बारिश का मौसम गर्मी से राहत देता है और इस मौसम में हर जगह की खूबसूरती चार गुना ज्यादा बढ़ जाती है। बारिश होने के बाद मिट्टी की गीली खुशबू, खिले हुए फूल और हरे-भरे पेड़ पौधे बहुत सुंदर दिखने लगते हैं। खासतौर से पहाड़ी जगहों की सुंदरता देखने लायक हो जाती है। पहाड़ों की सुंदरता बढ़ने के साथ ही यहां खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है। दरअसर, बारिश के मौसम में पहाड़ी जगहों पर पानी मिट्टी को कमजोर कर देता है, जिससे अचानक भूस्खलन होता है, नदियां उफान पर आ जाती है और चट्टानें खिसक कर रास्तों पर गिरने लगती हैं। जिसकी वजह से पहड़ों पर ट्रैवलिंग खतरनाक साबित होती है। अगर बारिश के दिनों में आप पहाड़ों पर ट्रेवल कर रहे हैं तो आपको कुछ सेफ्टी टिप्स फॉलो करने चाहिए। ये सेफ्टी टिप्स हादसों से बचाव में मदद कर सकते हैं।

बारिश के मौसम में हिल स्टेशन जाने के सेफ्टी टिप्स

  1. आप जिस भी जगह पर जा रहे हैं वहां के मौसम को देखकर ही ट्रिप प्लान करें। अगर आपके जाने के समय पर वहां बारिश या आंधी के चांस हैं तो जाना अवॉइड करें।
  2. भारी बारिश, भूस्खलन या सड़क बंद होने की चेतावनी मिलने पर ट्रिप रोक दें। ऐसी सूचनाओं को नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है।
  3. बारिश के दिनों में जगह-जगह पानी भर जाता है ऐसे में फिसलन होने के चांस भी रहते हैं। इससे बचने के लिए अच्छी ग्रिप वाले जूते पहनें।
  4. अगर आप हिल स्टेशन की तरफ अपनी कार से जा रहे हैं तो पहाड़ी रास्तों पर धीरे और सावधानी से चलाएं।
  5. नदी, झरने और तेज बहाव वाला पानी देखनें में काफी अच्छा लगता है। लेकिन इनके पास जाना खतरे से खाली नहीं होता।
  1. ट्रेकिंग करने के लिए हिल स्टेशन जा रहे हैं तो बताए गए रास्तों का ही इस्तेमाल करें।
  2. अपने बैग में रेनकोट, टॉर्च, पावर बैंक और फर्स्ट एड किट जरूर रखें। इमरजेंसी में ये चीजें बहुत काम आती हैं।
  3. अपने इमरजेंसी नंबर एक कार्ड पर लिखने के बाद उसे पर्स में रख लें। क्योंकि फोन का लॉक लगा रहता है और कभी किसी इमरजेंसी की सिचुएशन में आपके अपनों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
  4. स्थानीय प्रशासन और गाइड द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों को हमेशा फॉलो करें। ऐसा करने से आप खुद को किसी भी संकट में आने से रोक पाएंगे।

नोट- तेज बारिश के दिनों में पहाड़ों की यात्रा खतरनाक साबित हो सकती है। कोशिश करें कि आप इस मौसम में हिल स्टेशन जाना अवॉइड करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN