Home LIFESTYLE NEWS HINDI बाल रूखे-बेजान से दिख रहे तो शैंपू के पहले लगाएं ये अदरक...

बाल रूखे-बेजान से दिख रहे तो शैंपू के पहले लगाएं ये अदरक का सीरम, सिल्की होने के साथ हेयर फॉल भी रुकेगा

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बाल इन दिनों रूखे-बेजान से दिख रहे और लगातार बालों के झड़ने, स्कैल्प में हो रही खुजली से परेशान है तो अदरक के रस से बने इस सीरम को लगाएं। अदरक स्कैल्प की सूजन कम करेगा और बाल सिल्की और सॉफ्ट बनेंगे।

महिला हो या पुरुष, सिर के बालों से उन्हें सबसे ज्यादा प्यार होता है। हो भी क्यों ना ये बाल ही तो हैं जो पूरे चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। खासतौर पर लेडीज तो दिन रात इन्हें संवारने में लगा देती हैं। लेकिन हेयर फॉल, बालों का रूखापन परेशान करता रहता है तो इस घरेलू नुस्खे को आजमाकर देखें। जो ना केवल बालों की ग्रोथ को बढ़ाएगा बल्कि सिल्की और चमकदार भी कर देगा। शैंपू करने के 20 मिनट पहले इसे लगाएं और कुछ हफ्तों में फर्क नजर आएगा।

बनाएं होममेड जिंजर सीरम

वैसे तो कोई साइंटिफिक स्टडी नहीं है जो कहती है कि अदरक के रस से बालों की ग्रोथ बढ़ती है लेकिन इसका इस्तेमाल कुछ लोग हेयर फॉल रोकने के लिए करते हैं। अगर अदरक के रस में कुछ चीजों को मिलाकर सीरम तैयार किया जाए तो इससे बालों को सॉफ्ट, सिल्की और शाइनी होने के साथ मजबूत होने में मदद मिलती है। ऐसे बनाएं जिंजर सीरम-

अदरक का रस

फ्रेश एलोवेरा जेल

विटामिन ई कैप्सूल

कैस्टर ऑयल

  • चार से पांच इंच बड़ा अदरक का टुकड़ा लें और उसे कद्दूकस से घिसकर छन्नी या कपड़े की मदद से छान लें। जिससे अदरक का रस मिल जाए।
  • अब इस अदरक के रस में दो कैप्सूल के विटामिन ई को डालें। साथ ही ताजी चार से छह इंच लंबी एलोवेरा की पत्ती को लेकर उसके जेल को निकालकर मिलाएं। और साथ में आधा चम्मच कैस्टर ऑयल मिक्स करें।
  • सारी चीजों को मिक्स कर बालों की जड़ों से लेकर पूरी बालों की लंबाई में लगा लें।
  • करीब 20-30 मिनट तक इसे यूं ही बालों पर रहने दें और फिर किसी भी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।
  • सप्ताह में एक से दो बार ये हेयर सीरम बालों पर लगाएं।
  • कुछ हफ्तों के बाद ही बालों में फर्क नजर आने लगेगा।

कैस्टर ऑयल और विटामिन ई से बाल होंगे मजबूत

कैस्टर ऑयल बालों को घना, मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करता है। इसमे मौजूद रिसिनोलिक एसिड हेयर फॉलिकल्स को न्यूट्रिशन देता है जिससे बालों की ग्रोथ तेज हो जाती है। वहीं सिर पर खुजली, डैंड्रफ जैसी समस्या है तो ये अदरक के साथ मिलकर उसे भी खत्म करता है। चूंकि ये तेल काफी मोटा होता है इसलिए बालों में डीप कंडिशनिंग का काम करता है। लेकिन ध्यान रहे कि एक बार में मात्र एक चम्मच से ज्यादा कैस्टर ऑयल ना लगाएं और इसे किसी कैरियर ऑयल या फिर दूसरी चीजों के साथ मिलाकर लगाएं। अदरक, एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर इस तेल को लगाने से बालों को हेल्दी और शाइनी बनने में मदद मिलती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN