Home LIFESTYLE NEWS HINDI बालों में तेल लगाने का क्या है सही समय? सुबह या शाम,...

बालों में तेल लगाने का क्या है सही समय? सुबह या शाम, जानें

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हेल्दी बालों के लिए ऑयलिंग को काफी सारे हेयर एक्सपर्ट जरूरी मानते हैं। लेकिन काफी सारे लोग कंफ्यूज रहते हैं कि कितनी देर और कब बालों में तेल लगाएं। अगर आप भी कंफ्यूज रहती हैं कि कब बालों में तेल लगाएं तो यहां पढ़ें, दूर होगी सारी कंफ्यूजन।

बालों में तेल लगाने के लेकर काफी सारे लोगों में कन्फ्यूजन रहता है। क्योंकि कुछ हेयर एक्सपर्ट कहते हैं कि बालों में तेल लगाना ही नहीं चाहिए। हालांकि जावेद हबीब और ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन हमेशा बालों की केयर के लिए तेल लगाने को बोलती हैं। लेकिन एक ख्याल जो अक्सर दिल में आता है और इंटरनेट पर इसके लेकर काफी सारे क्लेम मिल जाएंगे। कुछ लोग कहते हैं कि तेल रात को लगाना चाहिए वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ऑयलिंग मॉर्निंग में करनी चाहिए। हालांकि बता दें कि इस बारे में कोई रिसर्च नहीं है जो बता सके कि कौन सा टाइम ऑयलिंग के लिए बेस्ट है। बालों में तेल लगाने के लिए आपके बालों की क्वालिटी, कौन सा तेल आप यूज कर रहे हैं, कितनी देर तेल लगाने की बालों को जरूरत है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर टाइमिंग तय करनी चाहिए।

बालों में कितनी देर तेल रहना चाहिए

ज्यादातर लोग ऑयलिंग के लिए शैंपू के आधा घंटा या एक-दो घंटा पहले की सलाह देते हैं। इतना समय तेल के लिए काफी होता है जिससे कि स्कैल्प पर तेल पहुंच जाए और तेल की वजह से बिस्तर वगैरह पर गंदगी भी ना हो।

शैंपू के पहले अगर बालों में तेल लगाते हैं तो ये बालों को डैमेज होने से बचाती है। जर्नल ऑफ कॉस्मेटिक साइंस ने स्टडी रिलीज की और बताया कि शैंपू के पहले अगर बालों में नारियल का तेल लगाया जाए तो इससे प्रोटीन लॉस कम होता है।

तो किस समय तेल लगाना है सही

अगर आप दिन के समय बालों में शैंपू करने वाली हैं तो सुबह के समय बालों में तेल लगाना बेस्ट है और करीब आधे घंटे या कुछ घंटे बाद वॉश कर दें। सुबह के समय तेल लगाना उन लोगों के लिए अच्छा है जो बिस्तर और तकिया में तेल के दाग और महक नहीं चाहते।

वहीं अगर रात को तेल लगाते हैं तो ओवरनाइट तेल स्कैल्प पर रहने की वजह से काफी सारे लोगों को खुजली, चिकनाई और स्कैल्प में फ्लैक्स की दिक्कत हो जाती है।

बालों में किस तरह से तेल लगाना है सही

बालों में तेल लगाना है तो शैंपू के कुछ घंटे पहले लगाना सबसे बेस्ट तरीका हो सकता है। जिससे बालों को नरिश्मेंट मिल जाए और स्कैल्प पर असर ना पड़े। वहीं अगर बाल बहुत ज्यादा ड्राई हैं और टूटने का डर रहता है तो तेल की कुछ बूंदों को बालों की स्लैक्प छोड़कर केवल लंबाई में लगाएं। जिससे कि सारे बाल मैनेजबल रहें और उलझकर टूटे नहीं। वहीं ऑयली स्कैल्प वाले बालों पर ज्यादा देर तक तेल लगाकर रखना हार्मफुल हो सकता है।

बालों में तेल लगाने का बेस्ट टाइम

कुल मिलाकर बालों में ऑयलिंग करने का कोई एक बेस्ट टाइम नहीं है। ये आपके ऑयलिंग और शैंपू करने के रूटीन पर निर्भर करता है। अपने स्कैल्प और बाल धोने के टाइम का ख्याल करते हुए उसके कुछ घंटे पहले बालों पर तेल लगाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN