Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार बिग बॉस जीतने के बाद बुरा था मुनव्वर फारूकी का हाल, बोले-...

बिग बॉस जीतने के बाद बुरा था मुनव्वर फारूकी का हाल, बोले- खुद को कर लिया था बंद, नमाज पढ़ते हुए रोता था…

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/14/1200x900/munawwar_faruqi_01_1794621022055_Gznw_1794621025637_ydBs_3799538c-9ccb-49a8-98d5-63563cdfb0e0_RjKa.png

बिग बॉस 17 जीतने के बाद मुनव्वर फारूकी काफी परेशान थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। नमाज अदा करते वक्त मुनव्वर फारूकी रोते थे।

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में अपने जीवन के कठिन वक्त के बारे में याद किया। उन्होंने बताया कि बिग बॉस जीतने के बाद वो काफी परेशान थे। उन्होंने खुद को तीन-चार दिन कमरे में बंद कर लिया था। मुनव्वर ने कहा कि रियलिटी शो जीतने के बाद उन्हें शोहरत, आर्थिक स्थिरता और काम के कई मौके तो मिले, लेकिन उन्हें खुशी नहीं मिल पा रही थी।

बिग बॉस जीतने के बाद काफी परेशान थे मुनव्वर फारूकी

सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट में मुनव्वर ने इस बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे अचानक मिली सफलता और अटेंशन उनकी मेंटल हेल्थ पर असर डालने लगी। उन्होंने बताया कि 2024 में फरवरी से अप्रैल तक का समय उनके लिए काफी परेशान करने वाला था क्योंकि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बात कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: मुनव्वर फारूकी हुए गिरफ्तार? कॉमेडियन के गिरफ्तारी के दावे वाले वीडियो का जानें सच

खुद से सवाल करने लगे थे मुनव्वर फारूकी

मुनव्वर ने बताया कि बिग बॉस 17 से उन्हें प्रोफेशनल लाइफ में सफलता तो मिली, लेकिन जिस तरह से लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने लगे थे वो उनके और उनके बच्चे के लिए अच्छा नहीं था। उन्होंने बताया जीतने के दो-डेढ़ महीने के अंदर ही वो अपने निर्णयों को लेकर खुद से सवाल करने लगे थे।

खुद को कमरे में कर लिया था बंद

उन दिनों को याद करते हुए मुनव्वर ने कहा, “मुझे एहसास हुआ क्योंकि मैं बिग बॉस जीत गया हूं, बहुत सारा काम मिलने लगा था। आर्थिक रूप से सब सही था। लेकिन जिस तरह की अटेंशन मुझे मिल रही थी, वो मेरे लिए अच्छी नहीं थी। 2 से डेढ़ महीनों के अंदर मुझे इसका एहसास हो गया था। मुझे एहसास हुआ कि ये मेरे और मेरे बच्चे के लिए अच्छा नहीं है। मेरे ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। मेरी बहनें और परिवार हैं। मैं अपनी नमाज पढ़ता था, और उस वक्त रोता था, मैंने खुद को अपने लिविंग रूम में 3 से 4 दिनों के लिए बंद कर लिया था, दुनिया बाहर मेरा इंतजार कर रही थी, सब कुछ अच्छा था। लेकिन मुझे एहसास हुआ कि जैसे ही मैं बाहर कदम रखता, मुझे खुद से नफरत होने लगती थी। मुझे वह जिंदगी पसंद नहीं थी, और यही एक इशारा था कि मैं शादी करना चाहता था।”

ये भी पढ़ें: आयशा खान ने पोस्ट कीं सगाई की तस्वीरें? लोग क्यों कर रहे मुनव्वर फारुकी को टैग

बिग बॉस 17 में क्या हुआ था?

बता दें, जब मुनव्वर फारूकी बिग बॉस 17 के घर में थे, उस वक्त उनकी पर्सनल लाइफ काफी चर्चा में आ गई थी। शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर आईं आयशा खान ने मुनव्वर पर आरोप लगाए थे कि वो उनके और मुनव्वर की कथित एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी को चीट कर रहे हैं। घर में आयशा के आने के बाद मुनव्वर फारूकी के गेम पर भी काफी असर पड़ा था। लगभग पूरा घर ही मुनव्वर के खिलाफ बातें करने लगा था। ऐसे में कॉमेडियन को सलमान खान का सपोर्ट मिला था। इस शो के दौरान ही मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार की दोस्ती हुई थी।

ये भी पढ़ें: मुनव्वर को कटरीना कैफ और आलिया भट्ट की फिल्म में ऑफर हुआ था रोल, कहा- ‘अच्छा हुआ नहीं किया भाई’

2024 में मुनव्वर फारूकी ने की थी दूसरी शादी

मुनव्वर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्हें उनकी पहली शादी से एक बेटा है। मुनव्वर फारूकी ने मेहजबीन कोटवाला से मई 2024 में दूसरी शादी की। ये दोनों की ही दूसरी शादी थी। महजबीन की पहली शादी से एक बेटी है। वहीं, इसी साल मुनव्वर और मेहजबीन के घर एक बच्ची ने जन्म लिया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN