Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार बेंगलुरु में वोटर लिस्ट से प्रकाश राज का नाम हटा दिया गया,...

बेंगलुरु में वोटर लिस्ट से प्रकाश राज का नाम हटा दिया गया, एक्टर बोले- अच्छा मजाक है

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/11/1200x900/PTI06-17-2026-000205A-0_1786453014130_1786453045953_e2f3e7cf-e3ae-494e-92b6-9181bb9f24bf.jpg

प्रकाश राज ने कहा, ‘ठीक है तो खेल शुरू हो गया है। लेकिन दोस्त, एक छोटी सी बात कहता हूं। ऐसा हो सकता है कि आप अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करके उन कुछ नागरिकों को वोट देने के अधिकार से वंचित कर दें जो शायद आपको न चुनें।’

एक्टर प्रकाश राज ने मंगलवार को दावा किया कि बेंगलुरु में जारी वोटर लिस्ट के SIR की प्रक्रिया के दौरान उनका नाम हटा दिया गया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में दावा किया कि वह उन 65 लाख मतदाताओं में से एक हैं, जिनका मताधिकार एसआईआर के बाद खत्म कर दिया गया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ने कहा, ‘मैं आपके साथ एक मजाक साझा करना चाहता हूं। मैं उन 65 लाख मतदाताओं में से एक हूं, जिनका मताधिकार SIR के बाद बेंगलुरु निर्वाचन क्षेत्र से हटा दिया गया है। अच्छा मजाक है, है ना?’

प्रकाश राज ने कहा कि मेरा जन्म इसी निर्वाचन क्षेत्र में हुआ था। मैं इसी निर्वाचन क्षेत्र में रहा हूं। मेरी स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई यहीं हुई और थिएटर का काम भी यहीं सीखा। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैंने इसी निर्वाचन क्षेत्र से संसदीय चुनाव भी लड़ा था। प्रकाश राज ने कहा, ‘खैर, अच्छा मजाक है। चलिए, शुरू करते हैं। मुझे देखने दीजिए कि क्या प्रक्रिया है। अपना मतदाता पहचान पत्र वापस पाने के लिए क्या-क्या कागज दिखाना पड़ेगा?’

प्रकाश राज ने किस बात पर जताई नाराजगी

केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए अभिनेता ने कहा, ‘ठीक है तो खेल शुरू हो गया है। लेकिन दोस्त, एक छोटी सी बात कहता हूं। ऐसा हो सकता है कि आप अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करके उन कुछ नागरिकों को वोट देने के अधिकार से वंचित कर दें जो शायद आपको न चुनें। लेकिन क्या आप हमें आपको सत्ता से हटाने से रोक सकते हैं? बस पूछ रहा हूं। बाय।’

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों की ओर से उनके दावे पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, खबरों के मुताबिक, उनका नाम बेंगलुरु सेंट्रल के शांतिनगर निर्वाचन क्षेत्र की ASDDO (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लिकेट और अन्य) सूची में है। इसका कारण स्थायी रूप से कहीं और बस जाना बताया गया है। शहर की एक अदालत ने 10 जुलाई को अभिनेता को एक आपराधिक मामले में सशर्त जमानत दी थी। यह मामला एक निजी शिकायत से संबंधित है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनके पास अलग-अलग जगहों पर पंजीकृत 4 मतदाता पहचान पत्र हैं। मामले के सिलसिले में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN