Source :- LIVE HINDUSTAN
विटामिन C वाले फूड्स का बढ़ाएं सेवन
संतरा, आंवला, अमरूद, नींबू और शिमला मिर्च जैसे विटामिन C से भरपूर खाद्य पदार्थ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। कुछ रिसर्च बताती हैं कि विटामिन C लंबे समय में ग्लूकोज कंट्रोल और HbA1c स्तर को बेहतर रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है। कोशिश करें कि रोजाना अपनी डाइट में कम से कम एक विटामिन C से भरपूर चीज जरूर शामिल करें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



