Home LIFESTYLE NEWS HINDI ब्लैक कॉफी लवर्स को पता होना चाहिए पीने का सही तरीका, छोटी...

ब्लैक कॉफी लवर्स को पता होना चाहिए पीने का सही तरीका, छोटी सी गलती से होगी बड़ी मुसीबत

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ब्लैक कॉफी पीने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वैसे तो इस ड्रिंक के अनेकों फायदे हैं, लेकिन अगर आप रोजाना इसे गलत तरह से पीते हैं तो बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यहां जानिए कॉफी पीने का सही तरीका। 

कॉफी प्रेमियों को ब्लैक कॉफी का स्वाद खासतौर से पसंद होता है। रिपोर्ट्स कहती हैं कि एक स्ट्रॉन्ग कॉफी शरीर के लिए कई मायनों में फायदेमंद साबित हो सकती है। एक्सपर्ट्स ब्लैक कॉफी को फायदेमंद मानते हैं, लेकिन इसका फायदेमंद होना इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे किस समय और कितनी मात्रा में पी रहे हैं। इस आर्टिकल में जानिए कॉफी पीने से क्या होता है, किस समय पिएं, कैसे पिएं और गलत तरह से इसे पीने के नुकसान।

ब्लैक कॉफी पीने से क्या होता है?

-सूजन कम करती है

-मेटाबॉलिज्म और फैट ऑक्सीडेशन में मदद करती है।

-टाइप II डायबिटीज का खतरा कम करती है।

-फैटी लिवर और सिरोसिस जैसी समस्याओं का खतरा कम करती है।

-फोकस और अलर्टनेस बढ़ाती है

-बिना चीनी और दूध के बनाने पर इसमें कैलोरी की मात्रा जीरो होती है।

क्या है ब्लैक कॉफी पीने का सबसे अच्छा समय

  • अगर आप सुबह के समय कॉफी पीना पसंद करते हैं तो जागने के एक या दो घंटे बाद यानी 9:30-11:30 के बीच इसे पी सकते हैं।
  • आप ब्लैक कॉफी को वर्कआउट से पहले 30 से 45 मिनट पहले पी सकते हैं। इससे एनर्जी और फैट बर्निंग बेहतर होती है।

कैसे और कितनी कॉफी पिएं

  • वैसे तो दिनभर में एक कप कॉफी पिएं लेकिन अगर आप कॉफी लवर हैं तो ज्यादा से ज्यादा 2 से 3 कप पिएं।
  • कॉफी को कम से कम चीनी के साथ पिएं।
  • अगर फैट कम करना है तो हैवी क्रीमर का इस्तेमाल न करें।
  • ब्लैक कॉफी पीने से पहले खूब पानी पिएं। इसके अलावा पूरे दिन पानी पीते रहें, ऐसा इसलिए क्योंकि कॉफी से शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

भूलकर भी ना करें ये गलतियां

  1. खाली पेट कॉफी पीने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि खाली पेट ब्लैक कॉफी पीने से एसिडिटी और घबराहट हो सकती है।
  2. अगर आप जरूरत से ज्यादा ब्लैक कॉफी पीते हैं तो इसकी वजह से एंग्जायटी, नींद न आना, हार्मोनल असंतुलन की दिक्कत हो सकती है।
  3. कुछ लोग भूख लगने पर खाना खाने की जगह कॉफी पिते हैं। ये एक गलती साबित हो सकती है।
  4. जागते ही तुरंत न पिएं क्योंकि इससे कोर्टिसोल लेवल बढ़ जाता है, जिससे थकान और क्रेविंग हो सकती है।
  5. शाम 4-5 बजे के बाद न पिएं क्योंकि इससे नींद और फैट बर्निंग हार्मोन पर असर पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN