Source :- BBC INDIA

भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर के बारे में उनके परिवार, गांव वालों ने क्या बताया?
प्रकाशित
बिहार के भोजपुर ज़िले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के 26 साल के युवक भरत भूषण तिवारी की 17 जून को कथित पुलिस एनकाउंटर के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई.
भोजपुर के एसपी की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, “पुलिस टीम ने ख़ुद और लोगों की सुरक्षा के लिए गोली चलाई थी, जो भरत भूषण के पांव में लगी.”
लेकिन घटना और पुलिस के दावे को गांव के लोग अलग बता रहे हैं. बीबीसी हिन्दी की टीम ने भरत के परिवार और ग्रामीणों से बात की है. उन्होंने हमें क्या कुछ बताया, देखिए इस ग्राउंड रिपोर्ट में.
रिपोर्ट: प्रीति प्रभा
शूट: फहमी ख़ान
प्रोड्यूसर: शिल्पा ठाकुर
एडिट: निमित वत्स
(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)
SOURCE : BBC NEWS




