Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार भारत लाई गईं नुसरत भरूचा, एक्ट्रेस को स्ट्रेचर पर देख फैंस परेशान

भारत लाई गईं नुसरत भरूचा, एक्ट्रेस को स्ट्रेचर पर देख फैंस परेशान

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/02/1200x900/Nushratt_bharucha_10_02_1790957440714_LdTd_1790957444251_zA9D_d4fe1246-cb3f-447c-844e-b37f06bb7c32_6TEB.png

Nushratt Bharucha Video: एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया है। एक्ट्रेस को बाली ट्रिप के दौरान चोट लग गई थी। उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर हो गया था। अब मुंबई में एक्ट्रेस की सर्जरी की जाएगी। 

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को स्ट्रेचर पर देखा जा सकता है। दरअसल, नुसरत अपने काम की वजह से बाली गई हुई थीं। वहां एक्ट्रेस के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर हो गया। अब नुसरत को बाली से मुंबई लाया गया है। यहां एक्ट्रेस की सर्जरी की जाएगी।

एयर एंबुलेंस से भारत लाई गईं नुसरत भरूचा

एक्ट्रेस का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें एक्ट्रेस को एंबुलेंस से बाहर स्ट्रेचर पर निकालते देखा जा सकता है। इस मौके पर एक्ट्रेस के साथ उनकी दोस्त और परिवार के लोग नरजर आए। मुंबई में नुसरत भरूचा की स्पाइन की सर्जरी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: नुसरत भरूचा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- तो असलियत ये है कि मैं अपने दोस्त के घर मैच देख रही थी और…

टीम की ओर से दी गई थी ये जानकारी

शक्रवार को नुसरत भरूचा की टीम की तरफ से जानकारी दी गई थी कि नुसरत भरूचा को चोट लग गई है। उनकी टीम ने बताया था- अभी हमारी पहली प्राथमिकता उनकी सेहत और ये सुनिश्चित करना है कि उन्हें जरूरी मेडिल केयर मिल सके। हम सबसे अनुरोध करेंगे कि इस वक्त उनकी निजता का सम्मान किया जाए और उन्हें ठीक होने पर फोकस करने दिया जाए। नुसरत की टीम की तरफ से ये जानकारी भी दी गई थी कि अगले कुछ हफ्तों में उनके वर्क कमिटमेंट प्रभावित होने की संभावना है।

नुसरत को स्ट्रेचर पर देख फैंस को हुई चिंता

नुसरत भरूचा का स्ट्रेचर वीडियो देख उनके फैंस चिंतित हैं। वीडियो पर लोगों ने कमेंट करके नुसरत भरूचा के जल्द ठीक होने की कामना की है। वहीं, लोगों ने नसरत को हौसला रखने को भी कहा है। लोगों ने कहा कि हमेशा क्यों नुसरत के साथ ही ऐसी चीजें होती हैं। एक ने लिखा- पहले इजराइल, अब बाली…इनके साथ हमेशा ऐसा क्यों होता है?

ये भी पढ़ें: नुसरत भरूचा ने दूसरी लड़की से खुलवाए अपने जूते, भड़के लोग, कहा- फेम सिर चढ़ गया है

2023 में युद्ध के बीच फंस गई थीं नुसरत भरूचा

बता दें, साल 2023 में नुसरत भरूचा इजराइल में फंस गई थीं। दरअसल, अक्टूबर 2023 में इजराइल-हमास युद्ध की शुरुआत के समय नुसरत वहां एक फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने गई थीं। वह तेल अवीव में थीं, जहां बम धमाकों और सायरन की आवाज के बाद उन्हें एक बेसमेंट में शरण लेनी पड़ी थी। भारतीय दूतावास और सरकार के प्रयासों से उन्हें 8 अक्टूबर 2023 को सुरक्षित भारत (मुंबई) वापस लाया गया था।

टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म में नजर आ सकती हैं नुसरत भरूचा

नुसरत के काम की बात करें तो माना जा रहा है कि नुसरत भरूचा की अगली फिल्म टाइगर श्रॉफ के साथ हो सकती है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टीम को किसी ऐसे चेहरे की जरूरत थी जो फिल्म में मजबूती और इमोशनल गहराई ला सके। नुसरत हमेशा से ही एक मजबूत च्वाइस थीं। उनके रोल में आधार है, और दर्शकों को उनको नए अवतार में देखने का मौका मिलेगा।

नुसरत भरूचा के करियर की अहम फिल्में

नुसरत के करियर की बात करें तो एक्ट्रेस 20 साल से ज्यादा वक्त इंडस्ट्री में बिता चुकी हैं। साल 2006 में आई जय संतोषी मां से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। साल 2010 में नुसरत लव, सेक्स और धोखा फिल्म में नजर आई थीं। नुसरत को फेम मिला साल 2011 में आई प्यार का पंचनामा से। इस फिल्म में नुसरत के साथ कार्तिक आर्यन नजर आए थे। नुसरत भरूचा साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म प्यार का पंचनामा 2 का भी हिस्सा थीं। साल 2018 में नुसरत भरूचा सोनू के टीटू की स्वीटी फिल्म में नजर आई थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN