Source :- LIVE HINDUSTAN

G7 बैठक में पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से साफ-साफ कहा कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा बहुत जरूरी है। उन्होंने होर्मुज का खुला रहना दुनिया के लिए काफी जरूरी बताया। साथ ही कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पश्चिमी एशिया में शांति होगी।

फ्रांस में G-7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की द्विपक्षीय मुलाकात हुई। इस बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने भारतीय नाविकों पर हुए हमले का मुद्दा उठाया और ट्रंप को साफ-साफ शब्दों में समझा दिया। पीएम मोदी ने ट्रंप से दो टूक कहा कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा बहुत जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि होर्मुज का खुला रहना दुनिया के लिए काफी जरूरी है। पीएम मोदी ने ईरान और अमेरिका युद्ध रुकने के लिए हो रहे समझौते का भी जिक्र किया और कहा कि उम्मीद है कि पश्चिम एशिया में शांति होगी।

मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से कहा, ”समुद्री क्षेत्र में लाखों भारतीय नाविक काम करते हैं। मेरा मानना ​​है कि उनकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है।” भारतीय प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि ईरान के साथ शांति समझौते में समुद्री यात्रियों की सुरक्षा के प्रावधान होंगे। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने वाले हैं, जिसके बाद से युद्ध खत्म हो जाएगा। होर्मुज स्ट्रेट को भी पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से कहा, “हमने हमेशा कहा है कि समुद्र में आवाजाही की आजादी पक्की होनी चाहिए और हमें इस बात पर जोर भी देना चाहिए। समुद्री व्यापार के क्षेत्र में दुनिया के अलग-अलग समुद्रों में लाखों भारतीय नाविक काम कर रहे हैं। मेरा मानना ​​है कि उनकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। मुझे भरोसा है कि (ईरान के साथ) समझौते में नाविकों की सुरक्षा पक्की की जाएगी और उसे प्राथमिकता दी जाएगी।”

इससे पहले, जी-7 समिट में एक वर्किंग लंच के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त हैं। उन्होंने कहा कि मैं उनके जैसा नहीं हूं। ट्रंप का यह बयान पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक से ठीक पहले आया था।

भारत की सबमें बड़ी भूमिका

वहीं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सवाल किया गया कि क्या उन्हें लगता है कि भारत पश्चिम एशिया में कोई भूमिका निभाएगा, तब ट्रंप ने कहा कि हां मुझे पूरी उम्मीद है। मुझे लगता है कि भारत हर चीज में बड़ी भूमिका निभाता है। जब तक पीएम मोदी नेता हैं, तब तक भारत बड़ी भूमिका निभाता रहेगा। वहीं, रूस-यू्क्रेन युद्ध पर ट्रंप ने कहा कि मैंने जेलेंस्क्री और पुतिन, दोनों से बातच की है। हम युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं। मैंने आठ युद्ध रुकवाए हैं और सच कहूं तो यह सबसे आसान है, लेकिन दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते, जिसकी वजह से काफी मुश्किल हो रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN