Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार भोजपुरी एक्ट्रेस क्यों नहीं बनातीं हैं एब्स? रियलिटी शो में रानी चटर्जी...

भोजपुरी एक्ट्रेस क्यों नहीं बनातीं हैं एब्स? रियलिटी शो में रानी चटर्जी ने दिया ‘कड़क’ जवाब

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/10/1200x900/Bhojpuri_Bawaal_1786357124378_1786357135639_16c0837e-5a57-49ba-9380-4d36e00974d5.jpg

Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल रियलिटी शो के हालिया एपिसोड में रानी चटर्जी ने बताया कि आखिर क्यों भोजपुरी एक्ट्रेसेज बॉलीवुड डीवाज की तरह एब्स नहीं बनाती हैं।

जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में रानी चटर्जी ने बताया कि आखिर क्यों भोजपुरी एक्ट्रेसज एब्स नहीं बनाती हैं?

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में एक्ट्रेसेज अपनी फिजीक और लुक्स के बारे में गॉसिप्स करती नजर आईं। रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे और नीलम गिरी जब एक साथ बैठी गॉसिप्स कर रही थीं, तब यह सवाल उठा कि कैसे अगर वो बॉलीवुड में होतीं तो उन्हें कई अलग-अलग तरह की कॉस्मैटिक सर्जरी करवानी पड़तीं। रानी चटर्जी ने ‘भोजपुरी बवाल’ के हालिया एपिसोड में कहा कि भले ही वो यहां पर जैसी हैं वैसी ही पर्दे पर नजर आती हैं, लेकिन बॉलीवुड में यह सब करवाना पड़ता।

भोजपुरी एक्ट्रेस क्यों नहीं बनातीं एब्स?

रानी चटर्जी ने कहा कि हम आखिर एब्स बनाकर करें भी क्या, आखिर में पहननी तो हमें साड़ी ही है। रानी चटर्जी की बात का समर्थन करते हुए नीलम गिरी ने कहा कि हां सही बात है। हालांकि आम्रपाली दुबे ने कहा कि वह सोच रही हैं कि बोटॉक्स करवा लें। इसके बाद तीनों एक्ट्रेसेज इस बात पर मजे लेती नजर आईं कि कैसे बॉलीवुड एक्ट्रेसेज बोटॉक्स करवाकर बनावटी एक्सेंट में बात करती हैं और खुद को ब्यूटीफुल और नैचुरल फिजीक रखने का दावा करती हैं। इस बात पर तीनों ने खूब मस्ती की।

नीलम गिरी बोलीं- बत्तख लगोगी!

आम्रपाली दुबे की हां में हां मिलाते हुए इसके बाद रानी चटर्जी ने भी एक्ट करके दिखाया कि बॉलीवुड में तरह-तरह की सर्जरी करवाकर एक्ट्रेस कैसी नजर आती हैं। इस बीच नीलम गिरी ने सुझाव किया कि इस तरह का मुंह बनाकर वह बत्तख लगेंगी और सभी खिलखिलाकर हंस पड़ीं। रानी चटर्जी ने ऐसा मुंह बनाकर पवन सिंह को वीडियो कॉल करने की बात कही और फिर बताया कि अगर वो इस तरह वीडियो कॉल करेंगी तो पवन सिंह का कैसा रिएक्शन होगा। बता दें कि ‘भोजपुरी बवाल’ को भोजपुरी का सबसे बड़ा रियलिटी शो कहा जा रहा है।

क्या है भोजपुरी बवाल का कॉन्सेप्ट?

इसमें पवन सिंह जैसे सुपरस्टार के अलावा दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और काजल राघवानी भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे के साथ-साथ नीलम गिरी भी हैं। बिहार की राजनीति का एक अहम हिस्सा तेज प्रताप यादव भी इस शो का अहम हिस्सा हैं। यह रियलिटी शो बिग बॉस या फिर लॉकअप की तरह सेलेब्रिटीज को एक दायरे में नहीं बांधता, बल्कि सभी की पर्सनल और प्रोफेशल लाइफ को उनकी रियलिटी में कैप्चर करके दर्शकों तक पहुंचा रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN