Source :- LIVE HINDUSTAN
सुबह के समय अपनों को मैसेज भेजना या फिर स्टेटस पर कुछ पॉजिटिव मैसेज लिखना पसंद है तो आपके लिए हम लेकर आए हैं दो लाइन वाली शायरियां जो अपनों के साथ शेयर करने के लिए बेस्ट हैं।
हर किसी का मॉर्निंग रूटीन अलग होता है। कुछ लोग सुबह के समय ऑफिस जाने की जल्दी में होते हैं तो कुछ लोग तसल्ली के साथ दिन की शुरुआत करते हैं। दिन की शुरुआत चाहें किसी भी तरह से हो लेकिन सुबह-सुबह फोन पर एक दूसरे के साथ पॉजिटिव मैसेज शेयर करना कुछ लोगों को काफी अच्छा लगता है। ऐसे में हम आपके लिए 30 शायरी लेकर आए हैं जो सोशल मीडिया पर आसानी से शेयर की जा सकती हैं। ये छोटी, याद रहने वाली और भावनात्मक शायरियां हैं जिन्हें पढ़कर हर किसी के दिन की अच्छी शुरुआत होगी।
1) मंजिल मिलेगी, बस चलते रहना,
मुश्किलों में भी हंसते रहना।
2) मुस्कुराकर शुरू करो अपना दिन,
खुशियों से भर जाएगा जीवन।
3) हर सुबह एक नई उम्मीद लाती है,
जीने की नई वजह दे जाती है।
4)सुबह की किरण यही पैगाम लाए,
आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कान आए।
5) सुबह खूबसूरत, नजारे हसीन हों,
आपके दिन के पल खुशियों से रंगीन हों।
6) दिल में सुकून, चेहरे पर नूर हो,
आपकी हर ख्वाहिश जरूर पूरी हो।
7) इरादे मजबूत, हौसले बुलंद रखो,
हर सुबह खुद पर विश्वास रखो।
8) फूलों जैसी महकती रहे जिंदगी,
हंसी-खुशी में गुजरती रहे जिंदगी।
9) कल की चिंता को आज पर मत लाना,
नई सुबह है, खुलकर मुस्कुराना।
10) आपकी हर सुबह खास हो,
हर दुआ आपके दिल के पास हो।
11) सुबह नई, उम्मीद नई,
खुशियों से भरी हो जिंदगी आपकी।
12) रात चाहे कितनी भी अंधेरी हो,
सुबह हमेशा नई उम्मीद लेकर आती है।
13) हर पल को खुशी से जीना सीखो,
छोटी बातों में खुशियां ढूंढना सीखो।
14) दोस्ती का एहसास बना रहे,
हर दोस्त के चेहरे पर विश्वास बना रहे।
15) सपने देखो और उन्हें सजाना सीखो,
गिरकर फिर से उठ जाना सीखो।
16) ओस की बूंदें, सूरज की लाली,
सुबह लगती है सबसे निराली।
17) खुद पर भरोसा बनाए रखना,
हर हाल में आगे कदम बढ़ाते रहना।
18) रिश्तों में प्यार, बातों में मिठास हो,
आपकी सुबह खुशियों के पास हो।
19)हर सुबह भगवान का साथ मिले,
जीवन में खुशियों की बरसात मिले।
20) हर किरण आपके लिए सौगात बने,
आपका हर दिन खुशियों की बात बने।
21) हर सुबह किस्मत बदलने का पैगाम है,
उठो, आज तुम्हारे नाम का दिन है।
22) सूरज की तरह चमकना है तो जलना पड़ेगा,
दुनिया में नाम करना है तो बदलना पड़ेगा।
23) सुबह ऐसी जियो कि मिसाल बन जाए,
मेहनत ऐसी करो कि इतिहास बन जाए।
24) सुबह का वक्त अनमोल खजाना है,
जो जाग गया, उसे आगे जाना है।
25) शोर नहीं, अपना काम बोलने दो,
आज मेहनत करो, कल नाम होने दो।
26) किस्मत के भरोसे बैठना छोड़ दो,
कर्म से अपनी नई राह जोड़ दो।
27) मुश्किलें आएं तो घबराना मत,
अपनी मंजिल से नजर हटाना मत।
28) मन शांत, इरादे मजबूत रखो,
हर सुबह दिल में उम्मीद का दीप रखो।
29) हर दिन थोड़ा आगे बढ़ते जाओ,
एक दिन खुद पर गर्व कर पाओ।
30) दिन की शुरुआत दुआ से करो,
हर काम की शुरुआत अच्छी सोच से करो।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


