Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार मनोज तिवारी ने की इस कंटेस्टेंट की तारीफ, बेटी के अलावा शो...

मनोज तिवारी ने की इस कंटेस्टेंट की तारीफ, बेटी के अलावा शो में पसंद आ रही ये कंटेस्टेंट

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/15/1200x900/Manoj_Tiwari_and_Marry_Kom_1789472942986_iVb7_1789472946492_vFDO_99144d3b-4940-49c0-8c36-894b0922d513_dQEz.jpg

Manoj Tiwari: खुद एक वक्त पर बिग बॉस का हिस्सा रह चुके एक्टर – पॉलिटिशियन मनोज तिवारी ने हाल ही में बिग बॉस 20 का हिस्सा बनीं अपनी बेटी की तारीफ की है।

भोजपुरी एक्टर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ‘बिग बॉस 20’ में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं। रीति तिवारी उर्फ जूनी को घर में एंट्री करने से पहले विदा करने मनोज तिवारी खुद प्रीमियर एपिसोड में आए थे। रीति तिवारी सिर्फ एक स्टार किड नहीं हैं, बल्कि म्यूजिक और बिजनेस की दुनिया में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। बिग बॉस 20 शुरू हुए कुछ दिन बीत चुके हैं और अब घर के भीतर हर कंटेस्टेंट ने अपनी अलग पहचान बनाना शुरू कर दिया है। इसी बीच जब मनोज तिवारी से हाल ही में पूछा गया कि बिग बॉस के इस सीजन पर उनका क्या कहना है तो उन्होंने अपनी बेटी का जिक्र किया।

बिटिया के बारे में मनोज ने कही ये बात

मनोज तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हम यही कहना चाहते हैं कि उसमें (बिग बॉस 20) में हमारी बेटी भी है, उसे देखो। अगर हमारी बिटिया से कोई छोटी-मोटी गलती हो जाए तो उसे क्षमा कर देना। बच्ची है। मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि वह इतने बड़े घर में खुद को स्टैंड कर रही है। वह अपने बल पर कुछ बनना चाहती है। हर माता-पिता को इस तरह अपने बच्चे को सपोर्ट करना चाहिए।” जब मनोज तिवारी से किसी और कंटेस्टेंट के बारे में बोलने को कहा गया जिसका खेल अभी उन्हें पसंद आ रहा हो, तो मनोज ने मैरी का नाम लिया।

मनोज तिवारी ने की मैरी की तारीफ

मनोज तिवारी से जब पूछा गया कि और कोई कंटेस्टेंट पसंद आ रहा है? तो उन्होंने कहा, “हां, अभी तो सब अच्छे लग रहे हैं। मैरी कॉम बहुत अच्छी हैं, और सारे बच्चे अच्छे हैं। लेकिन अच्छा खेलें, मर्यादा में खेलें। यही मेरी ऊपर वाले से प्रार्थना है।” मनोज तिवारी का यह वीडियो इंस्टा पर खूब शेयर किया जा रहा है। बात कमेंट सेक्शन की करें तो एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, “वह इरिटेट कर रही है।” दूसरे ने लिखा- उसको बोलो कि गाना मत गाए। एक यूजर ने लिखा- वह बेटी नहीं बवाल है। इसी तरह दूसरे ने वीडियो पर रिएक्ट किया- सर आपकी बेटी बहुत बड़ी पागल है। किसी ने मनोज तिवारी को गुड लग कहा है तो किसी ने लिखा है कि बेटी बाप पर गई है।

रीति तिवारी पर रहता है दोहरा दबाव

इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने मनोज तिवारी के वीडियो पर किए हैं। बता दें कि रानी तिवारी ‘मनोज तिवारी की बेटी’ के टैग से बाहर निकलकर अपना खुद का गेम खेलने की कोशिश कर रही हैं। बिग बॉस हाउस में अभी तक वह अपनी जिंदगी के बारे में कुछ शॉकिंग खुलासे कर चुकी हैं। रीति ने बताया था कि मनोज तिवारी की बेटी होने की वजह से उन पर हमेशा दोहरा दबाव रहता है। उनके पिता के राजनीतिक विचारों की वजह से सोशल मीडिया पर लोग उन्हें निशाना बनाते हैं। यहां तक कि उन्हें जान से मारने और रेप की धमकियां भी मिल चुकी हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN