Home LIFESTYLE NEWS HINDI मम्मी ने पूछा- रिजल्ट कैसा रहा? बच्चे का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी...

मम्मी ने पूछा- रिजल्ट कैसा रहा? बच्चे का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़ें 20 जोक्स

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्ट्रेस दूर करने के लिए हंसना जरूरी है और अगर आप हंसते हैं, तो हमेशा खुश रहेंगे। आज हम आपको हंसाने के लिए 20 चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं।

मन की थकान और तनाव मिटाने के लिए लोग हंसना पसंद करते हैं और अगर आपको खुलकर हंसना है तो हम आपके लिए मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी और बिना शेयर किए रह नहीं पाएंगे। चलिए पढ़ते हैं आज के मजेदार जोक्स।

यहां पढ़ें 20 नए चुटकुले-

1. मम्मी- चिंटू, रिजल्ट का क्या हुआ?

चिंटू- मास्टर जी ने कहा है कि एक और साल इसी क्लास में पढ़ना होगा

मम्मी- शाबाश, चाहे 2-3 साल और लग जाए, लेकिन फेल मत होना।

2. पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?

पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है…

गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं

पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई।

3. पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो

चिंटू- क्यों?

पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।

चिंटू- तुम लोग कितने हो?

पुलिस- हम तीन हैं।

चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है।

4. गर्लफ्रेंड- सुनो ना जानू, मैं अपना पर्स घर भूल आई,

जरा 1000 रुपये दे दो

बॉयफ्रेंड- कैसी छोटी बात कर दी बेबी,

ये लो 10 रुपये और झटपट ऑटो पकड़ो

और घर से पर्स ले आओ….

बॉयफ्रेंड की बात सुनकर गर्लफ्रेंड की बोलती बंद हो गई।

5. दामाद पहली बार ससुराल गया

सास बड़े गिलास में पानी और शाम को छोटे

गिलास में दूध लाई

ये देखकर दामाद बोला- सुबह वाले गिलास की

तबीयत खराब है क्या?

6. पप्पू (सुरेश से)- यार एक गड़बड़ हो गई

सुरेश- क्या हुआ?

पप्पू- मजाक-मजाक में मैंने गप्पू की गर्लफ्रेंड को

‘आई लव यू’ बोल दिया

सुरेश- फिर

पप्पू- अब मुझे समझ नहीं आ रहा कि,

किसको ब्लॉक करूं?

7. पिता ने देखा बेटा जींस का बटन टांक रहा था

पिता- बेटा हमने तुम्हारी शादी कराई, बहू घर आ गई,

फिर भी तुम अपनी पैंट का बटन खुद ही टांक रहे हो

बेटा- पापा आप गलत सोच रहे हो, यह जींस उसी की है।

8. एक बार दामाद अपने कंजूस ससुर के साथ कथा में गया

पंडित जी थाली लेकर उनके पास आया और बोला-

चढ़ावा डाल दो सब लोग

ससुर- मेरी तरफ से ये 10 रुपये

तभी उसके दामाद ने पीछे से,

पंडित जी की थाली में 500 का नोट डाल दिया

ससुर- अरे वाह तुमने थाली में 500 का नोट डाला,

दामाद- अरे वो बात नहीं है,

10 रुपये निकालते समय ये 500 का नोट

आपके पर्स से निकल गया था

मैंने वही थाली में डाल दिए

दामाद की बात सुनकर ससुर के होश उड़ गए।

9. पत्नी- ये तुम हर रोज ऊपर हवा में पत्थर क्यों मारते हो?

पति- कहते हैं जोड़ियां ऊपर से बनती हैं

एक बार पत्नी ने गुस्से में, अपने पति से कहा-

देख लेना तुमको नरक में भी जगह नहीं मिलेगी

पति- अरे ठीक है,

वैसे भी मैं हर जगह तेरे साथ आना भी नहीं चाहता हूं।

10. एक लड़का रात को देर से घर लौटा

मां- कहां से आ रहा है?

लड़का- कैबरे डांस देखने गया था

मां- हे भगवान, तूने कोई ऐसी चीज तो नहीं देखी

जो तुझे नहीं देखनी चाहिए थी?

लड़का- हां मैंने देखी थी

मां- क्या देखा?

लड़का- पापा।

11. जज- क्या सबूत है कि जब एक्सीडेंट हुआ,

तब तुम कार तेज नहीं चला रहे थे?

राजू- साहब, मैं अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था

जज- ओह छोड़ दो इस मासूम को,

ऐसे समय कोई भी गाड़ी तेज नहीं चला सकता।

12. एक महिला साधु के पास गई और बोली-

बाबा आपने एक प्रवचन में कहा था कि,

अहंकार करना सबसे बड़ा पाप है

पर जब मैं शीशा देखती हूं तो सोचती हूं

कि मैं कितनी सुंदर हूं, तो मुझे बहुत अहंकार हो जाता है

मैं क्या करू?

साधु- यह अहंकार नहीं गलतफहमी है और

गलतफहमी होना कोई पाप नहीं, वो तो भोलापन है।

13. एक लड़की पडिंत के पास जाकर बोली-

पडिंत जी मेरी शादी क्यों नहीं हो रही है?

पडिंत- कैसे होगी पगली, तेरी कुंडली में तो

सुख ही सुख लिखा है।

14, टीचर- पप्पू तुम बड़े होकर क्या बनोगे?

पप्पू- मैम मैं बड़ा होकर सीए बनूंगा, फिर सभी महानगरों में

मेरा बिजनेस चलेगा, 10 नौकर मेरे आसपास रहेंगे,

मेरे पास सबसे महंगी कारें होगी

टीचर- बस पप्पू बस, इतना लंबा जवाब देने की जरुरत नहीं थी

सिर्फ एक लाइन में जवाब देना था, अच्छा पिंकी अब तुम बताओ

तुम बड़ी होकर क्या बनोगी?

पिंकी- संजू की पत्नी

15. सास- कहां से आ रहे हो, दामाद जी

दामाद- आपकी बेटी ने मुझे घर से निकाल दिया

सास- क्यों?

दामाद- बोली, कुछ बनकर ही आना

सास- फिर

दामाद- मैं 2 घंटे बाद बेशर्म बनके वापस आ गया।

16. सास- आपको पता है, दामाद जी

औरतों को जीवन में बस चार सुख चाहिए

दामाद- वो क्या?

सास- सुंदर काया, पर्स में माया, घर में आया और

एक आवाज में पति बोले- मैं अभी आया

17. डॉक्टर- जब तुम्हे पता था की गाड़ी लड़की चला रही है तो

रोड़ से थोड़ा दूर रहना था न

चिंटू- कौन सा रोड़? डॉक्टर साहब

मैं तो अपने खेत में बैठा बीड़ी पी रहा था।

18. बेटा- मां लव मैरिज करने से घरवाले नाराज होते हैं क्या?

मां- बेटा तू जरुर किसी चुड़ैल के चक्कर में होगा और ये सब

तुझे उसी डायन ने कहा होगा, ये लड़कियां तो बस लड़कों को

फंसाने में लगी रहती हैं, जहां अच्छा लड़का दिखा वहीं शुरू,

बच के रहना इनसे, मक्कार होती हैं ये

बेटा- ऐसा कुछ नहीं है मां, वो तो पिताजी बता रहे थे कि

आप दोनों की लव मैरिज है

बेटे की बात सुनकर मां की बोलती बंद हो गई।

19. चिंटू ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी

लड़की- ये क्या कर रहा है,

मैं तुझे कोई ऐसी-वैसी लड़की दिख रही हूं क्या?

चिंटू- आपकी बात बिल्कुल ठीक है मैडम

लेकिन चेक करना तो हमारा फर्ज बनता है न।

20. ऑपरेशन के बाद पप्पू बोला-

डॉक्टर साहब, क्या अब मैं रोगमुक्त हूं?

सामने से आवाज आई- बेटा डॉक्टर साहब तो धरती पर ही रह गए,

मैं तो चित्रगुप्त हूं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN