Source :- LIVE HINDUSTAN
Kitchen Tips: छोटे-छोटे किचन टिप्स खाने की चीजों को ज्यादा टेस्टी और बढ़िया बना देते हैं। जैसे मलाई से घी बनाते वक्त उसमे दूध के छींटे मारना कमाल की किचन टिप्स है। ऐसा करने से घी में कई बदलाव देखने को मिलते हैं।
मलाई से घी निकालने के कई सारे नुस्खे इन दिनों तेजी से वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगभग हर दूसरी रील्स में मलाई से घी निकालने का आसान तरीका बताया गया है। लेकिन कुछ टिप्स केवल मलाई से घी निकालने में मदद नहीं करते बल्कि ये घी को और ज्यादा स्वादिष्ट और दानेदार बनाने के लिए भी होते हैं। जैसे ये दूध वाला नुस्खा, जो आपके घी के टेक्सचर और टेस्ट दोनों को बदल देगा। तो चलिए जानें कैसे मलाई से घी बनाते वक्त दूध डालने पर क्या होता है।
मलाई से घी बनाते वक्त दूध डालने पर क्या होता है?
जब भी मलाई से घी निकालने के लिए गैस पर रखकर पकाया जाता है और घी लगभग निकल चुका होता है और आप उसे केवल पका रही होती हैं, उसी समय घी में ठंडे दूध के कुछ छींटे मारें और फिर फौरन घी को ढंक दें। ऐसा करने से 4 तरह के फायदे मिलते हैं।
दूध का छींटा घी में पड़ने पर ये तेजी से उछलता है क्योंकि दूध में पानी की मात्रा होती है। इस काम को करने के एक, दो नहीं पूरे 4 फायदे होते हैं।
1- घी बनाते वक्त ठंडे दूध के थोड़े से छींटे तेजी से महीन मलाई और दूध के पार्टिकल से घी को अलग करने में मदद करते हैं।
2- वहीं दूसरा कारण है घी का टेस्ट बदलना, कई बार तली में मलाई लग जाती है तो जले की महक पूरे घी में आने लगती है। दूध डाल देने से जले की महक पूरी तरह से निकल जाती है।
3- तीसरा कारण आपको घी बनाने के प्रोसेर में ठंडे दूध के छींटे मारने के लिए फोर्स करेगा। काफी सारी महिलाओं का कहना है कि ठंडे दूध के छींटे मारने से घी ज्यादा दानेदार बनता है और टेक्सचर ज्यादा बेहतर हो जाता है।
4- वहीं, जब घी बनाने के आखिरी प्रोसेस में दूध के छींटे मारकर ढक्कन से ढंक देते हैं तो घी की महक भी ढक्कन मं ट्रैप हो जाती है और बनने के बाद खास तरह की खूशबू घी में बनी रहती है। कुकिंग करते वक्त बहुत छोटे स्टेप कुकिंग को आसान बना देते हैं। खाने को टेस्टी और हेल्दी बनाते हैं। साथ ही टेस्ट और टेक्सचर को भी बदल देते हैं। नेक्स्ट टाइम जब घी बनाना हो तो उसमे दूध के हल्के छींटे लगाकर देखें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







