Home LIFESTYLE NEWS HINDI महंगे स्टेन रिमूवर से नहीं, बल्कि इन आसान हैक्स से छुड़ाएं कपड़ों...

महंगे स्टेन रिमूवर से नहीं, बल्कि इन आसान हैक्स से छुड़ाएं कपड़ों पर लगे हल्दी के सूखे दाग

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लाइव हिन्दुस्तान
share

खाना खाते समय अगर कपड़ों पर गिर जाए तो हल्दी का दाग लग ही जाता है। इस दाग को साफ करने के लिए महंगे स्टेन रिमूवर की जगह आप कुछ हैक्स को अपना सकते हैं।  यहां देखिए ऐसे ही कुछ हैक्स-

Easy hacks to remove turmeric stains from clothes

कपड़े पर लगे हल्दी के दाग को साफ करने के आसान हैक्स

साफ-सुथरे, चमकते कपड़े ना सिर्फ दिखने में अच्छे लगते हैं बल्कि ये आपकी पर्सनैलिटी के बारे में भी काफी कुछ बताते हैं। लेकिन कई बार जाने-अनजाने में खाना खाते समय या खाना बनाते वक्त अक्सर कपड़ों पर सब्जी या दाल गिर जाती हैजिससे हल्दी के जिद्दी पीले निशान बन जाते हैं। इन निशानों को साफ करने के लिए कई बार महिलाएं कपड़ों को धो देती हैं, लेकिन हल्दी का दाग सिर्फ धोकर साफ नहीं होता। बहुत से लोग कपड़ों से हल्दी के दागों को साफ करने के लिए ड्राईक्लीन करवाते हैं, लेकिन कुछ हैक्स मददगार साबित हो सकते हैं। यहां हम कपड़ों पर लगे हल्दी के सूखे दाग को साफ करने के आसान हैक्स बता रहे हैं। जानिए-

1) ग्लिसरीन और लिक्विड डिटर्जेंट

  • कपड़े पर लगे पुराने और जिद्दी दाग को साफ करने के लिए दाग पर थोड़ी ग्लिसरीन लगाकर 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ें। फिर इसके बाद थोड़ा लिक्विड डिटर्जेंट लगाएं। इसे हल्के हाथ से रगड़ें और ठंडे पानी से धोएं। फिर कपड़े को उसके केयर-लेबल के अनुसार सामान्य रूप से धो लें। पुराने दाग को साफ करने या हल्का करने में ये फायदेमंद साबित होगा।

2) नींबू का रस और धूप लगाएं

  • हल्दी के सूखे दागों को साफ करने के लिए नींबू का रस लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए दाग पर थोड़ा नींबू का रस लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट के लिए हल्की धूप में रखें। फिर डिटर्जेंट से धो लें। यह तरीका सफेद या हल्के रंग के कपड़ों पर ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। इस नुस्खे को डार्क रंगों के कपड़ों पर अपनाने से धूप में इनका रंग फीका पड़ सकता है।

3) लिक्विड लॉन्ड्री डिटर्जेंट से प्री-ट्रीटमेंट

  • अगर दाग हल्का है तो इस नुस्खे को अपनाया जा सकता है। इस नुस्खे के लिए दाग को हल्का गीला करें और फिर सीधे लिक्विड डिटर्जेंट की थोड़ी मात्रा लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर मुलायम ब्रश से इसे हल्का रगड़ें। ऐसा करने के बाद कपड़े को नॉर्मल वॉश करें।

4) कॉर्नस्टार्च से हटाएं तेल वाला हल्दी दाग

  • कॉर्नस्टार्च एक नेचुरल और बेहतरीन सफाई एजेंट है जो घर में कई तरीकों से इस्तामल की जा सकती है। अगर आपके कपड़े पर सब्जी या दाल गिरी है तो दाग पर कॉर्नस्टार्च छिड़कें। फिर 20 से 30 मिनट के लिए इसे छोड़ दें ताकि तेल सोख सके। पाउडर झाड़कर डिशवॉश लिक्विड लगाएं और फिर अच्छे से इसे धो लें।

5) शेविंग क्रीम का हैक

  • शेविंग क्रीम का इस्तेमाल बालों के साथ ही दाग को साफ करने के लिए कर सकते हैं। रोजाना घर में इस्तेमाल होने वाली शेविंग क्रीम की थोड़ी मात्रा दाग पर लगाएं। फिर इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। मुलायम कपड़े या ब्रश से हल्के हाथ से साफ करें। फिर कपड़े को सामान्य तरीके से धो लें।

नोट- वैसे तो ये तरीके दाग को साफ कर सकते हैं। लेकिन सबसे अच्छा होगा की आप इन हैक्स को तब अपनाएं जब दाग ताजे लगे हों।

डिस्क्लेमर: थमनेल के लिए फोटो में इस्तेमाल हुई फोटो में हल्दी का दाग दिखाने के लिए पीले रंग से एडिट किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN