Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार महाराजा-2 के सीक्वल पर काम शुरू, विजय सेतुपति ने बताई अंदर की...

महाराजा-2 के सीक्वल पर काम शुरू, विजय सेतुपति ने बताई अंदर की बात

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/20/1200x900/Maharaja_Movie_1789901003806_7tue_1789901008593_daR9_a0656f12-30da-41a3-93ce-2f7def17ade7_lVCe.jpg

साउथ के सुपरस्टार एक्टर विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा सुपरहिट रही थी। अब जल्द ही ऑडियंस को इस फिल्म का सीक्वल देखने को मिल सकता है।

साल 2024 में आई विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप की फिल्म ‘महाराजा’ सुपरहिट रही थी। इस फिल्म को ना सिर्फ थिएटर्स में प्यार मिला, बल्कि OTT पर भी इसे खूब तारीफें मिलीं। चीन में धमाल मचाने के बाद यह फिल्म अब हॉलीवुड में रीमेक होने जा रही है। इसी बीच मेकर्स ने ऐलान कर दिया है कि वो इस फिल्म का पार्ट-2 बनाने जा रहे हैं। विजय सेतुपति ने हाल ही में बत्था के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में कन्फर्म किया कि इस फिल्म की हॉलीवुड रीमेक बन रहा है और वह इस रीमेक मूवी का हिस्सा बनना चाहेंगे।

महाराजा-2 की कहानी पर काम शुरू

जब विजय सेतुपति से हॉलीवुड रीमेक मूवी में मैकॉग्ने के लीड रोल करने की खबरों को लेकर सवाल किया गया, तो बजाए किसी तरह की पुष्टि करने या इनकार करने के, विजय सेतुपति ने एक और दिलचस्प जानकारी सबके सामने रख दी। विजय सेतुपति ने कहा, “निथिलन गजब के डायरेक्टर हैं, उनका राइटिंग सेंस कमाल का है। उन्होंने हाल ही में मुझे महाराजा-2 की कहानी सुनाई थी, जो कि बहुत खूबसूरत है। शुरू में लोगों को महाराजा खास पसंद नहीं आई थी, लेकिन मुझे हमेशा इस पर यकीन था।”

फ्री में काम करने को तैयार विजय

शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान में काम कर चुके विजय सेतुपति ने कहा कि उन्होंने भी उम्मीद नहीं की थी, कि यह फिल्म धीरे-धीरे इतनी बड़ी हो जाएगी। इसके बाद विजय सेतुपति ने इस फिल्म के रीमेक को लेकर बात की और कहा, “मैंने हाल ही में प्रोड्यूसर को फोन करके पूछा- सर मैंने सुना है कि इसे हॉलीवुड में बनाया जा रहा है। क्या अफवाहें सही हैं? मैंने उनसे कहा कि मैं इसमें फ्री में काम करने को तैयार हूं। बस मुझे फिल्म में काम दे दीजिए और मैं वहां आ जाऊंगा। यह मुझे अलग तरह का सरप्राइज और खुशी देगा।”

हॉलीवुड जाने को बेताब हैं विजय

विजय सेतुपति ने बताया कि वह हमेशा से हॉलीवुड में काम करना चाहते थे, वह खुश हैं कि उनकी फिल्म वहां जा रही है। विजय ने सारा क्रेडिट फिल्ममेकर निथिलन को देते हुए कहा कि वह उन्हें बहुत प्यार करते हैं। बात फिल्म की कहानी की करें तो फिल्म में विजय सेतुपति ने इसमें एक नाई का रोल प्ले किया है, जो पुलिस ऑफिसर जाकर कंप्लेन लिखवाता है कि उसकी लक्ष्मी चोरी हो गई है। धीरे-धीरे मामला खुलना शुरू होता है तो एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी सामने आती है, कि सभी के होश उड़ जाते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN