Source :- LIVE HINDUSTAN
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस रूप को साहस, शक्ति, निर्भयता और वीरता का प्रतीक माना जाता है। इस खास दिन पर अपनों को संदेश भेजने के लिए देखें मां की कृपा वाले भक्ति से भरे संदेश।
शारदीय नवरात्रि में भी देवी के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। आज यानी 13 अक्टूबर को नवरात्रि का तीसरा दिन है और आज के दिन दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। मां का रूप साहस, शक्ति, निर्भयता और वीरता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अपनों को देवी के आशीर्वाद वाले मैसेज भेजने के लिए यहां पढ़ें खास मैसेज और विशेज।
1) मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद बना रहे,
हर चेहरे पर खुशियों का एहसास बना रहे।
मिट जाए जीवन से हर दुख और अंधकार,
मां की कृपा से रोशन हो आपका संसार।
2) मां चंद्रघंटा के चरणों में संसार झुकता है,
उनकी कृपा से हर बिगड़ा काम बनता है।
जिसके सिर पर हो मां का पावन हाथ,
उसके जीवन में खुशियां रहें दिन-रात।
3) जब-जब जीवन में संकट की घड़ी आती है,
मां चंद्रघंटा हर मुश्किल से बचाती हैं।
सच्चे मन से जो मां को पुकारता है,
मां का आशीर्वाद उसके जीवन को संवारता है।
4) मां चंद्रघंटा आपके घर पधारें,
खुशियों के फूल आंगन में निखारें।
दूर हों दुख, मिट जाए हर परेशानी,
मां की कृपा से बने जिंदगी सुहानी।
5) मां चंद्रघंटा की ममता निराली है,
उनकी महिमा जग से भी प्यारी है।
जिस पर बरसे मां की कृपा अपार,
उसके जीवन में हो खुशियों की बहार।
6) मन में श्रद्धा, होंठों पर मां का नाम,
मां चंद्रघंटा करें जीवन के काम तमाम।
हर राह पर मिले सफलता का प्रकाश,
मां के आशीर्वाद से पूरी हो हर आस।
8) नवरात्रि की शुभकामनाएं
मां चंद्रघंटा का पावन दरबार सजे,
हर भक्त के मन में भक्ति के दीप जले।
मां की कृपा से महके जीवन की हर क्यारी,
आपको मुबारक हो नवरात्रि की खुशियां सारी।
9) मां का सुरक्षा कवच
मां चंद्रघंटा का हाथ सिर पर रहे,
हर कदम पर उनका आशीर्वाद रहे।
मुश्किलें आएं तो हौसला कम न हो,
मां की कृपा से मन में कभी भय न हो।
10) खुशियों की सौगात
मां चंद्रघंटा खुशियों की सौगात दें,
जीवन को प्रेम और विश्वास दें।
दूर रहें आपसे दुखों के अंधियारे,
मां रोशन करें जीवन के सभी किनारे।
11) मां के चरणों में
मां के चरणों में मिलता है सुकून,
उनकी भक्ति से खिलता है मन का जूनून।
मां चंद्रघंटा की कृपा जब बरसती है,
उम्मीद की हर किरण दिल में उतरती है।
12) हर मनोकामना के लिए
सच्चे मन से मां का ध्यान लगाना,
श्रद्धा से मां चंद्रघंटा को शीश झुकाना।
मां आपको सद्बुद्धि और शक्ति प्रदान करें,
आपके जीवन में मंगल के फूल खिलाएं।
13) मां का दरबार
मां चंद्रघंटा का दरबार निराला है,
उनकी भक्ति ने जीवन संभाला है।
जो भी आता है श्रद्धा लेकर द्वार,
मां उसे देती हैं साहस और प्यार।
14) जीवन में उजाला
मां चंद्रघंटा का आशीष मिलता रहे,
जीवन में खुशियों का दीप जलता रहे।
हर सुबह नई उम्मीद लेकर आए,
मां की कृपा हर पल साथ निभाए।
15) दुखों से मुक्ति की प्रार्थना
हे मां चंद्रघंटा, इतनी कृपा करना,
भटके हुए मन को सही राह दिखाना।
दुखियों के जीवन में खुशियां भर देना,
हर भक्त के हृदय में भक्ति भर देना।
16) मां की महिमा
घंटों की ध्वनि में मां का नाम है,
उनकी शक्ति को मेरा प्रणाम है।
मां चंद्रघंटा की महिमा अपरंपार,
उनकी कृपा से मंगलमय हो संसार।
17) परिवार की खुशहाली
मां चंद्रघंटा आपके परिवार को खुशहाल रखें,
हर सदस्य पर अपनी कृपा की छांव रखें।
घर में प्रेम हो, रिश्तों में मिठास,
मां पूरी करें आपकी हर शुभ आस।
18) विश्वास की शक्ति
मां पर भरोसा, दिल में विश्वास रहे,
जीवन में सदा खुशियों का वास रहे।
मां चंद्रघंटा की कृपा जो मिल जाए,
मुश्किल सफर में भी हौसला मुस्कुराए।
19) निर्भय जीवन का संदेश
मां चंद्रघंटा देती हैं साहस की सीख,
उनकी भक्ति से मन होता है निर्भीक।
सच्चाई की राह पर कदम बढ़ाते रहें,
मां के आशीष से आगे बढ़ते रहें।
20) धन्य हो जीवन
मां चंद्रघंटा की भक्ति में जीवन बीते,
मन में प्रेम हो और सपने नए जीते।
मां की कृपा से हर दिन शुभ हो जाए,
आपके घर में सुख-शांति सदा छा जाए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


