Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/11/1200x900/MCU_Most_Expensive_Scene_1786469371670_1786469384138_639f4011-e01d-451c-85af-f4f63b1d66b0.jpgयह तो सब जानते हैं कि मार्वल ने एवेंजर्स एंडगेम में पानी की तरह पैसा बहाया था, लेकिन क्या आप इसके सबसे महंगे सीन के बारे में जानते हैं?
क्या आप जानते हैं कि मार्वल कॉमिक यूनिवर्स की फिल्मों का सबसे महंगा सीन कौन सा है? शायद आप किसी VFX सीन या फिर आयरन मैन की मौत वाले सीन का नाम लेंगे। लेकिन सच यह है कि मार्वल की फिल्मों में शूट किया गया अभी तक का सबसे महंगा सीन असल में पूरी स्टार कास्ट से झूठ बोलकर फिल्माया गया था। अगर आप यह सोच रहे हैं कि यह सीन “एवेंजर्स एंडगेम” से है, तो यहां तक आपने सही गेस किया है। लेकिन जिस सीन को मार्वल मूवीज का सबसे कीमती सीन कहा जाता है, वो कोई VFX सीन नहीं है।
कौन सा है सबसे महंगा सीन?
मार्वल मूवीज का सबसे महंगा सीन उस सीन को माना जाता है, जिसमें आयरन मैन की मौत के बाद सभी सुपरहीरोज अपने सामान्य रूप में टोनी स्टार्क के अंतिम संस्कार में शामिल होते हैं। इस सीन में किसी भी तरह का VFX नहीं था, और फिल्म की पूरी स्टार कास्ट वास्तव में सेट पर मौजूद थी। एक सीन में आपको कैमरा पैन होते वक्त एक-एक करके फिल्म का हिस्सा रहे सभी एक्टर्स एक साथ नजर आते हैं। साथ ही वो भी जिन्हें शायद मार्वल ने एंडगेम में जगह भी नहीं दी थी। लेकिन यह सबसे महंगा सीन क्यों है?
मेकर्स ने बोला था कास्ट से झूठ
आयरन मैन की मौत के बाद उसकी शोक सभा में शामिल हुए सुपरहीरोज वाला सीन सबसे महंगा सीन इसलिए कहा जाता है, क्योंकि ज्यादातर सीन्स के लिए अलग-अलग एक्टर्स अलग-अलग वक्त पर अवेलिबल होते थे, लेकिन इस सीन के लिए सभी सुपरस्टार्स को मार्वल ने एक साथ एक ही जगह पर बुलाया था। इस सीन को हॉलीवुड में मजाक-मजाक में रूसो ब्रदर्स की शादी का सीन कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब यह सीन शूट किया जाना था, तो मेकर्स फिल्म का क्लाइमैक्स लीक नहीं करना चाहते थे।
शूट के वक्त हुआ यह इत्तेफाक
यही वजह थी कि जब इतने बड़े-बड़े स्टार्स को एक साथ जमा किया गया तो उनसे यह झूठ बोला गया कि यह एक शादी का सीन है जिसके लिए सभी एक्टर्स को एक साथ जमा होना है। पूरी स्टार कास्ट एक साथ जमा हो गई, लेकिन इसी दौरान एक बड़ा इत्तेफाक भी हो गया। जब यह सीन किया जा रहा था, तब यह मार्वल की 10वीं एनिवर्सरी थी। तो इस तरह सेलिब्रेशन का सेलिब्रेशन हो गया और सभी सुपरस्टार्स के एक साथ एक ही दिन, एक ही जगह पर मौजूद होने की वजह से इसे इमोशनली और फाइनेंशियली सबसे महंगा सीन माना जाता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




