Source :- LIVE HINDUSTAN
Stock in News: आईओएल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज मंगलवार को 20 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। सितंबर 2023 के बाद पहली बार एक दिन में कंपनी के शेयरों में यह तेजी दर्ज की गई है। कंपनी के शेयरों में पिछले 13 में से 11 करोबारी दिन के दौरान उछाल देखने को मिला है। इस दौरान आईओएल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में इस दौरान 36 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। करीब 3 करोड़ शेयरों की खरीद और बिक्री हुई है।
कंपनी के शेयरों में लगा अपर सर्किट
बीएसई में आज मंगलवार को कंपनी के शेयर 145.65 रुपये के स्तर पर खुला है। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 20 प्रतिशत की तेजी के साथ 173.25 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। जोकि कंपनी का 52 वीक हाई है। इस कंपनी का 52 वीक लो लेवल 67.14 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 4938.60 करोड़ रुपये का है।
प्रमोटर्स ने कंपनी में बढ़ाई हिस्सेदारी
जून तिमाही के दौरान IOL Chemicals and Pharmaceuticals के प्रमोटर्स की हिस्सेदारी कंपनी में बढ़ गई है। मार्च 2026 तक कंपनी में प्रमोटर्स की कुल हिस्सेदारी 57.48 प्रतिशत थी। जोकि जून 2026 तक बढ़कर 62.28 प्रतिशत हो गई है। यानी लगभग 5 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रमोटर्स ने बढ़ाई है।
IOL Chemicals and Pharmaceuticals की वित्तीय स्थिति कैसी
कंपनी के ताजा शेयरहोल्डिंग के अनुसार घरेलू म्यूचुअल फंड्स के पास 0.02 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं, रिटेल निवेशकों के पास 21.86 प्रतिशत हिस्सा है। वित्तीस स्थिति भी कंपनी की अच्छी है। मार्च तिमाही में इस कंपनी का कुल नेट प्रॉफिट 20.60 करोड़ रुपये रहा था। जनवरी से मार्च 2026 के दौरान कंपनी का रेवन्यू 11 प्रतिशत बढ़ा था। मार्च क्वार्टर में रेवन्यू 580.40 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 22 प्रतिशत है। आखिरी क्वार्टर में यह 57.20 करोड़ रुपये रहा था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा
IOL Chemicals and Pharmaceuticals के शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। 3 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 111 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 1 साल में स्टॉक 76 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 10 साल में स्टॉक 477 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।
इस कंपनी के शेयरों का बंटवारा 2025 में हुआ था। कंपनी के शेयरों को तब 5 हिस्सों में बांटा गया था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




