Home rss world hindi मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप का अनोखा ऐलान, ‘वोट चोरी पकड़वाओ,10 लाख...

मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप का अनोखा ऐलान, ‘वोट चोरी पकड़वाओ,10 लाख डॉलर का इनाम पाओ’

4
0

Source :- INDIATV NEWS

अमेरिका में तीन नवंबर को मिडटर्म चुनाव होने वाले हैं और चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अनोखा ऐलान किया है। ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जो भी व्यक्ति पिछले चुनावों या आगामी 2026 मिडटर्म चुनाव में वोटर फ्रॉड से जुड़ी ऐसी जानकारी देगा, जिसके आधार पर दोषियों की गिरफ्तारी और सजा होगी, उसे 10 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम दिया जाएगा। ट्रंप का ये बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राजनीति में चुनावी पारदर्शिता, प्रशासनिक प्रदर्शन और संसद के नियंत्रण को लेकर बहस तेज है।

ट्रंप ने क्या ऐलान किया है?

पिछले चुनावों या आने वाले 2026 के मध्यावधि चुनावों में, अगर कोई मतदाता धोखाधड़ी (वोटर फ्रॉड) की रिपोर्ट करता है, तो धोखाधड़ी करने वालों की गिरफ्तारी और उन्हें दोषी ठहराए जाने पर उस व्यक्ति को 1,000,000 डॉलर दिए जाएंगे! इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प

ट्रंप का पोस्ट

Image Source : TRUTH SOCIALट्रंप का पोस्ट

SOURCE : INDIATV NEWS