Home LIFESTYLE NEWS HINDI मिनटों में नए जैसा चमकने लगेगा सैंडविच टोस्टर, एक ट्रिक करेगी कमाल

मिनटों में नए जैसा चमकने लगेगा सैंडविच टोस्टर, एक ट्रिक करेगी कमाल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

 सैंडविच बनाने या फिर ब्रेड टोस्ट बनाने के लिए टोस्टर का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो इसे इस्तेमाल के बाद सूखे कपड़े से पोंछ दिया जाताै है, लेकिन बटर या घी गिरने की वजह से ये ज्यादा गंदा और चिपचिपा हो जाता है। ऐसे में यहां सीखिए इसकी सफाई करने का तरीका।

वैसे तो दसी तरीके से सैंडविच तवे पर ही तैयार हो जाते हैं। लेकिन अगर आप कुरकुरा सैंडविच खाना चाहते हैं तो सैंडविच टोस्टर बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें तरह-तरह के सैंडविच आसानी से और फटाफट तैयार हो जाते हैं। टोस्टर में सैंडविच तो अच्छे बन जाते हैं लेकिन इनकी सफाई करना भारी पड़ जाता है। वैसे तो इस्तेमाल के बाद सूखे कपड़े से इसे साफ कर दिया जाता है, लेकिन फिर भी घी, बटर या ब्रेड के कुछ अवशेष रह जाते हैं जिसकी वजह से टोस्टर समय के साथ गंदा दिखने लगता है और बदबू भी आने लगती है। टोस्टर से आ रही गंदी बदबू और चिपकी गंदगी को साफ करने के लिए यहां देखिए तरीका।

सैंडविच टोस्टर मिनटों में साफ करने की ट्रिक

सैंडविच टोस्टर साफ करने किए एक महिला ने ईजी ट्रिक को शेयर किया है। इसके लिए आपको एक टिशू पेपर और स्प्रे बोतल की जरूरत होगी। इस ट्रिक को अपनाने के लिए सबसे पहले टोस्टर को बंद करें और स्प्रे बोतल में पानी भर लें। अब टिशू को टोस्टर के अंदर बिछाएं और फिर स्प्रे बोतल से पानी को छिड़कें। अब टोस्टर बंद करें और कुछ देर के लिए ऑन कर दें। फिर एक मिनट बाद टोस्टर बंद करें और उसी टिशू से उसकी अंदर से अच्छी तरह से सफाई करें।

इस तरह भी करें सफाई

टोस्टर का प्लग निकालें और टोस्टर को ठंडा होने दें। सूखे पेपर टॉवल या मुलायम कपड़े से ब्रेड के टुकड़े और गंदगी निकालें। फिर अदर प्लेटों पर तेल या पनीर चिपका हो, तो कपड़े को हल्के गुनगुने पानी में भिगोकर निचोड़ लें और प्लेटों को पोंछें। जिद्दी दाग के लिए गीले कपड़े को कुछ मिनट प्लेटों पर रख दें, फिर धीरे से साफ करें। अंत में सूखे कपड़े से पोंछकर पूरी तरह सुखा लें।

नॉन-स्टिक प्लेट वाले टोस्टर को कैसे साफ करें

इस तरह की प्लेट वाले टोस्टर को साफ करने के लिए केवल मुलायम स्पंज या माइक्रोफाइबर कपड़ा इस्तेमाल करें। ध्यान रखें ज्यादा पानी प्लेटों या इलेक्ट्रिकल हिस्सों में न जाने दें।

टोस्टर की बॉडी कैसे साफ करें

मसाले वाले हाथ लगने से और सैंडविच बनाते समय चिकनाहट का इस्तेमाल करने की वजह से टोस्टर की बाहरी बॉडी भी गंदी हो जाती है। इसे साफ करने के लिए हल्के साबुन वाले गीले कपड़े से बॉडी को साफ करें। फिर साफ, नम कपड़े से साबुन हटाएं और टिशू से पोंछ कर सुखा दें।

इन गलतियों से बचें

  • पूरे टोस्टर को पानी में न डुबोएं।
  • सीधे प्लेटों पर पानी न डालें।
  • तेज केमिकल वाले क्लीनर या घिसने वाले पाउडर का इस्तेमाल न करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN