Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार मिर्जापुर द मूवी में क्यों सुपरस्टार्स को नहीं किया कास्ट, डायरेक्टर बोले-स्टार्स...

मिर्जापुर द मूवी में क्यों सुपरस्टार्स को नहीं किया कास्ट, डायरेक्टर बोले-स्टार्स नहीं, वो लोग चाहिए थे जो…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/08/1200x900/mir_1788869847610_e6a0aba1-fb07-4f6a-ab93-e2da01fd5c17_1788869862987_1dce3c4a-69a4-4bb1-800b-8a38bc192608_a5549e80-9dee-4c6c-a10a-5e9e74103ec3_750d3da0-0983-4acd-968f-0da23f8242b4.jpg

मिर्जापुर द मूवी में वही पुरानी कास्ट को ही रखा गया। ऐसे में सबके मन में यही सवाल था कि डायरेक्टर ने फिल्म के लिए किसी नए स्टार या सुपरस्टार को क्यों नहीं लिया।

मिर्जापुर सीरीज की फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है और इसे काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। जहां एक तरफ सीरीज की कास्ट को ही फिल्म में देखकर फैंस खुश हुए हैं। वहीं कुछ का कहना है कि इसमें नई कास्ट को भी लिया जा सकता था। अब डायरेक्टर ने इस पर अपना जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि क्यों मिर्जापुर के लिए सुपरस्टार्स को नहीं लिया गया।

क्यों सुपरस्टार्स को नहीं लिया डायरेक्टर ने

गुरमीत ने जूम से बात करते हुए कहा, ‘मिर्जापुर अपनी दुनिया अपने आप बनाते हैं और उसी पर चलते हैं। हम बहुत क्लीयर थे कि जो हमारा डीएनए है, वो चेंज नहीं करना चाहते क्योंकि फिर हमारे बनाने का तरिका बदल जाता। हम ऐसी कास्ट चूज करते जो इस दुनिया का ना हो या वर्किंग स्टाइल हमारे रिक्वायरमेंट से मैच ना करता तो फिर फिल्म का बैलेंस खराब हो जाता। फिर उसका मजा नहीं रहता, कुछ और बन जाती। फिर मो मिर्जापुर की फिल्म नहीं रहती।’

ऑडियंस अब इस दुनिया को जानते हैं

उन्होंने आगे कहा, ‘अब ये किरदार, ये वर्ल्ड ऑडियंस का हो चुका है। हमसे बेटर वो इस दुनिया को जानते हैं और अब इसके साथ बेइमानी नहीं कर सकते।’

फिल्म की कास्ट

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, रसिका दुग्गल ने अपने वही किरदार निभाए हैं। वहीं कुछ नए किरदार की भी इसमें एंट्री हुई है।

मिर्जापुर द मूवी की स्टोरी

फिल्म की स्टोरी की बात करें तो इसकी कहानी 2018 की है जब कालीन भैया(पंकज त्रिपाठी), गुड्डू(अली फजल) और बबलू(जितेंद्र कुमार) को अपने एक सहयोगी के बेटे को मारने का ऑर्डर मिलता है क्योंकि वह उनके साथ धोखा करता है। पंडित भाइयों पर कालीन का भरोसा उनके बेटे मुन्ना (दिव्येंदु) को परेशान करता है। बब्बन (रवि किशन) की एंट्री इन तीनों को एक साथ लाती है और उनकी नोक-झोंक और टकराव कहानी का एक अहम हिस्सा हैं।

मिर्जापुर का सीक्वल

मिर्जापुर का सीक्वल भी आएगा। फिल्म एक रोमांचक मोड़ पर खत्म हुई इसलिए फैंस को अब सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है।

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो मिर्जापुर द मूवी ने अब तक भारत में नेट 113.80 और ग्रॉस 136.33 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं फिल्म का बजट 90-100 करोड़ था।

बता दें कि फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स से सभी स्टार कास्ट काफी खुश और इमोशनल हैं। सभी सोशल मीडिया पर फैंस और दर्शकों को शुक्रिया कह रहे हैं। अली फजल तो खुद थिएटर में पहुंच गए थे और वहां ऑडियंस से जो फिल्म को प्यार मिल रहा था वो देखकर वह इमोशनल हो गए थे।

सीरीज को मिला खूब प्यार

बता दें कि इस फिल्म की ओरिजनल सीरीज को भी ओटीटी पर दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसके दोनों सीजन को काफी अच्छा रिएक्शन मिला था क्रिटिक्स और दर्शकों से।

सीक्वल का सबको इंतजार

खैर अब जब फिल्म के सीक्वल की अनाउंसमेंट हो गई है तो फैंस अब मेकर्स से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि इसके दूसरे पार्ट के लिए ज्यादा समय ना लिया जाए और उसे भी जल्द रिलीज किया जाए।

सीक्वल को अब पहले पार्ट की तरह जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता है कि नहीं या उसकी कास्ट क्या होती है ये तो फिल्म रिलीज के साथ ही पता चलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN