Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार मिर्जापुर मूवी को टक्कर देती हैं ये फिल्में, ओटीटी वॉचलिस्ट में आज...

मिर्जापुर मूवी को टक्कर देती हैं ये फिल्में, ओटीटी वॉचलिस्ट में आज ही कीजिए ऐड

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/05/1200x900/Miz_1788603946074_8e7bbee4-0688-4e57-a471-96f114397069_1788603950695_0fc0e2d6-348e-43e8-a5c7-c429aabcee9a_4e22cffa-872c-4376-a477-393b1bc61332_d4699df7-9118-4b74-acd7-486a2cc359e9.jpg

Mirzapur The Movie: अगर मिर्जापुर मूवी पसंद आई है, लेकिन आपने ये कुछ फिल्में अभी तक नहीं देखी हैं, तो आपको अभी इन्हें अपनी वॉचलिस्ट में जोड़ना चाहिए।

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मिर्जापुर – द मूवी’ ऑडियंस की उम्मीदों पर बिलकुल खरी उतरी है। लोगों को शक था कि शायद इस फिल्म का भौकाल वेब सीरीज की तुलना में थोड़ा हल्का रह जाएगा, लेकिन जब मूवी थिएटर्स में रिलीज हुई तो कमाल ही हो गया। पंकज त्रिपाठी, रवि किशन, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, जीतेंद्र कुमार और सोनल चौहान जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को ऑडियंस ने हाथों-हाथ लिया है और लोग इस फिल्म की तारीफें करते नहीं थक रहे। क्या आपको भी मिर्जापुर पसंद आई है और आप ऐसी ही कोई और अच्छी फिल्मों की तलाश में हैं, तो आज ही अपनी वॉचलिस्ट में जोड़िए ये कुछ फिल्में।

जिला गाजियाबाद

लिस्ट में सबसे पहले संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘जिला गाजियाबाद’ को रखिए। यह मूवी आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और यूट्यूब पर मिल जाएगी। फिल्म पश्चिमी उत्तर प्रदेश (गाजियाबाद) के गैंगवार पर आधारित है। संजय दत्त और अरशद वारसी के बीच की जंग आपको मुन्ना भैया और गुड्डू भैया की दुश्मनी की याद दिलाएगी। यह ठेठ मसाला और लाउड एक्शन फिल्म है।

बाबूमुशाय बंदूकबाज

यह फिल्म आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर मिल जाएगी। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लीड रोल प्ले किया था और उनके काम को काफी सराहा गया था। बात कहानी की करें तो यह फिल्म एक छोटे शहर के कॉन्ट्रैक्ट किलर की कहानी है। फिल्म में देसी रोमांस की कोई कमी नहीं है, इसके अलावा गालियां और बिना किसी फिल्टर के रॉ एक्शन है। अगर आपको मिर्जापुर का डार्क ह्यूमर और अचानक होने वाला एक्शन पसंद आया, तो यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी।

रंगबाज

इसके लिए भी आपके पास ZEE5 का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए। यह असल में फिल्म नहीं बल्कि सीरीज है जो कि 90 के दशक के उत्तर प्रदेश के अपराध जगत पर आधारित है। इसका पहला सीजन गोरखपुर के गैंगस्टर श्रीप्रकाश शुक्ला की असल जिंदगी पर आधारित था। इसमें जीशान अय्यूब और साकिब सलीम जैसे एक्टर्स ने बेहतरीन काम किया है।

गैंग्स ऑफ वासेपुर (पहला और दूसरा पार्ट)

अगर मिर्जापुर जैसी फिल्मों की बात हो रही है और देसी एक्शन से लबरेज फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर को इसमें नहीं जोड़ा, तो यह लिस्ट अधूरी रहेगी। इस फिल्म का पहला और दूसरा पार्ट सुपरहिट रहा था। गोरिल्ला स्टाइल में शूट हुई इस पूरी मूवी के डायलॉग्स से लेकर हर एक सीन की अपनी सैवेज वाइब है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी, तिग्मांशु धूलिया और राजकुमार राव जैसे एक्टर्स ने इस फिल्म में चार चांद लगा दिए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN