Source :- LIVE HINDUSTAN

टेक कंपनी itel ने भारत में A100 Pro का नया 4GB वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसके साथ 1,499 रुपये का प्रीमियम नेकबैंड मुफ्त दिया जा रहा है। फोन में मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन, 90Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और Android 15 Go सपोर्ट मिलता है।

टेक कंपनी itel ने अपने लोकप्रिय A100 Pro स्मार्टफोन का नया 4GB रैम वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस लॉन्च को और खास बनाने के लिए एक बड़ा कंज्यूमर ऑफर भी लॉन्च किया है। अब ग्राहकों को इस स्मार्टफोन के साथ 1,499 रुपये कीमत का प्रीमियम नेकबैंड बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला ऐसा फोन है जिसके बॉक्स में प्रीमियम नेकबैंड फ्री दिया जा रहा है।

itel A100 Pro 4GB की सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती है। स्मार्टफोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाला फोन चाहते हैं। साथ ही itel A100 Pro में Ultra Link फीचर दिया गया है। दावा है कि यह टेक्नोलॉजी ऐसे क्षेत्रों में भी कनेक्टिविटी बनाए रखने में मदद करती है जहां सेल्युलर नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता।

ऐसे हैं itel फोन के स्पेसिफिकेशंस

स्मार्टफोन में 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इससे स्क्रॉलिंग और ऐप्स का एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा स्मूद फील होता है। साथ ही इसमें DTS सपोर्टेड स्पीकर भी दिया गया है, जिससे वीडियो देखने और म्यूजिक सुनने का एक्सपीरियंस बेहतर हो जाता है। इसके साथ Dynamic Bar फीचर भी मिलता है, जो नोटिफिकेशन, कॉल, बैटरी स्टेटस और अन्य जरूरी जानकारी को स्क्रीन पर दिखाता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 8MP AI रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। AI आधारित इमेज प्रोसेसिंग की मदद से बेहतर और क्लियर फोटो क्लिक किए जा सकते हैं। इसके अलावा फोन में IR Blaster भी मौजूद है, जिससे यूजर्स टीवी, एयर कंडीशनर और बाकी होम अप्लायंसेज को सीधे अपने स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकते हैं। itel A100 Pro 4GB में ऑक्टा-कोर Unisoc T7100 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 Go Edition पर काम करता।

डिवाइस में फेस अनलॉक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दोनों मौजूद हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसके साथ 10W चार्जर भी बॉक्स में शामिल है।

इतनी रखी गई है कीमत

itel ने इस स्मार्टफोन की कीमत सिर्फ 10,999 रुपये रखी है। इसके अलावा कंपनी 100 दिनों के भीतर मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी दे रही है। इस स्मार्टफोन को 4GB को तीन कलर्स- Comet Orange, Cloud White और Black में लॉन्च किया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN