Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘मुंह धोकर बात करो’, ज्यादा मेकअप करने वाली एक्ट्रेस को सेट से...

‘मुंह धोकर बात करो’, ज्यादा मेकअप करने वाली एक्ट्रेस को सेट से वापस भेज देते थे गुलजार

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/11/1200x900/guv_1789125786975_037f1074-dff8-4fc7-a08f-317173097d00_1789125796135_21231d19-95f2-453f-9717-ef59a462787c_1455b553-0547-4606-a7d7-505b4adef266_28a0ba89-47f0-43be-a692-93335a4f5479.jpg

गुलजार साहब का कहना है कि अगर सेट पर कोई एक्ट्रेस ओवर मेकअफ करके आती थीं तो वह उनको मुंह धोकर आने को बोलते थे।

मेघना गुलजार की फिल्म दायरा रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में करीना कपूर खान, पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं। अब हाल ही में फिल्म के एक प्रमोशन के दौरान मूवी की स्टार कास्ट, मेघना और गुलजार साहब साथ में आए। इस दौरान गुलजार साहब ने बताया कि अगर कोई एक्टर काफी हैवी मेकअप करता था तो वह एक्टर्स से उनका चेहरा साफ करने को बोल देते थे।

एक्टर्स की अच्छी परफॉर्मेंस पर ये गिफ्ट देते थे गुलजार

एक्टर्स को वे उनकी परफॉर्मेंस के लिए कैसे रिवॉर्ड देते थे, इस पर गुलजार ने कहा, ‘मैं अपनी जेब में टॉफीज रखता था। अगर मुझे वे अच्छा शॉट देते तो मैं उन्हें टॉफी देता था। यहां तक कि जो मेरे फिल्म के टेक्नीशियन थे, उन्हें भी मैं टॉफी देता था।’

ओवर मेकअप करने पर एक्ट्रेसेस को चेहरा धोने को बोलते थे गुलजार

इसी बीच पृथ्वीराज फिर मेघना से बोलते हैं कि अपने पिता से कुछ सीखो तो इस पर वह बोलती हैं, ये तो ऐसी बात है जो शर्मिला टैगोर जी भी जानती हैं। अगर कोई एक्ट्रेस ओवर मेकअप करके आती थीं गुलजार के सेट पर तो वे उन्हें वापस भेज देते थे और बोलते थे कि चेहरा नॉर्मल रखो।

गुलजार फिर बोलते हैं, ‘अगर कोई ज्यादा कर लेता था तो सीन वहीं से शुरू होता था कि मुंह हाथ धोकर बात कीजिए।’

मेघना ने आगे कहा कि जब एक्ट्रेस अपना चेहरा साफ करती थीं तब वह सीन लिखते थे। गुलजार इस बीच बोले हां एक्ट्रेसेस बाद में एहसास करती थीं और फिर मुझे बोलती थीं कि 5-10 मिनट दो और सेटल करके आती हैं।

क्राइम थ्रिलर फिल्म है दायरा

दायरा फिल्म की बात करें तो ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसमें 2 पुलिस ऑफिसर एक केस को सॉल्व करते हैं। करीना ने फिल्म में डीसीपी अजूनी कोहली और पृथ्वीराज ने डीसीपी रमन कुमार का किरदार निभाया है। दोनों ही पुलिस ऑफिसर हैं, लेकिन दोनों का इंसाफ, जिम्मेदारी को लेकर अलग नजरिया है।

किस चीज पर बेस्ड है दायरा

मेघना का कहना है कि इस फिल्म में सही और गलत के बीच दिखाया है। मेघना ने अजूनी को सही रास्ते पर चलने वाली और रमन को सही रास्ते पर चलने वाला, लेकिन कड़ा रुख अपनाने वाला बताया है। गुलजार ने इस जोड़ी को यिंग और यैंग की जोड़ी की तरह बताया है।

कब रिलीज होगी दायरा

फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो दायरा थिएटर में 18 सितंबर को रिलीज होगी।

दायरा और वाइब का क्लैश

बता दें कि दायरा का क्लैश उनकी ननद के पति और एक्टर कुणाल खेमू की फिल्म वाइब के साथ है यानी दायरा और वाइब की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होगी। तो जब इस बॉक्स ऑफिस क्लैश पर करीना से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, ‘गोल्ड मेरे घर पर ही आएगा।’

करीना ने वहीं कुणाल की तारीफ भी की थी और उन्हें टैलेंटेड बताया था।

वाइब को डायरेक्ट कर रहे कुणाल

वाइब की बात करें तो इस फिल्म को ना सिर्फ कुणाल ने डायरेक्ट किया है बल्कि इसमें परफॉर्म भी किया है। फिल्म में कुणाल के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर भी हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN