Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार मुझे कोई कास्ट क्यों करेगा? कैंसर के इलाज के बाद मायूस हुईं...

मुझे कोई कास्ट क्यों करेगा? कैंसर के इलाज के बाद मायूस हुईं दीपिका कक्कड़

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/21/1200x900/dipi_1789997732434_KQ92_1789997741421_324t_61cec019-2f20-4ea0-9f30-9a5a398ea190_y4Ne.jpg

दीपिका कक्कड़ काफी समय से छोटे पर्दे से दूर हैं। अब दीपिका ने अपने दिल की बात शेयर करते हुए कहा कि उन्हें कोई कास्ट क्यों करेगा। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।

दीपिका कक्कड़ काफी समय से टीवी शोज से दूर हैं। वह टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और काफी सालों तक उन्होंने खूब काम किया है, लेकिन अब फैंस चाहते हैं कि वह जल्द वापसी करें। फैंस उनको टीवी पर बहुत मिस कर रहे हैं। हालांकि अब दीपिका का कहना है कि वह अब टीवी शोज नहीं कर पाएंगी। दीपिका ने खुद इसकी वजह बताई है।

दीपिका ने कहा मुझे कोई कास्ट क्यों करेगा

दरअसल, दीपिका एक म्यूजिक वीडियो शूट कर रही हैं। इस शूट के बीच अपने कमबैक को लेकर दीपिका ने कहा कि उनकी जो अभी कंडिशन है उसके हिसाब से डेली सोप करना मुश्किल होगा। वह बोलीं, ‘देखो इस वक्त मेरी कंडिशन देखते हुए रोज तो मुझे नहीं लगता मैं कर पाऊंगी और वैसे भी कोई मुझे ऐसे ट्रीटमेंट के साथ कास्ट क्यों करेगा? मतलब जाहिर सी बात है।’

दीपिका को नहीं लेकिन अफसोस

दीपिका ने आगे कहा, ‘कोई बात नहीं, इसमें कोई सोचने वाली बात ही नहीं है क्योंकि ट्रीटमेंट है, साइड इफेक्ट्स होते हैं तो कोई बात नहीं।’

दीपिका ने फिर बताया कि क्यों उन्होंने शोएब के साथ म्यूजिक वीडियो शूट किया। उन्होंने कहा, लेकिन गाना एक दिन का शूट मैनेज किया जा सकता है।

म्यूजिक वीडियो क्यों कर रही हैं दीपिका

दीपिका ने फिर बताया कि वह इसलिए म्यूजिक वीडियो कर रही हैं क्योंकि डेली सोप की तरह यहां रोज नहीं जाना और ज्यादा देर तक काम नहीं करना। ये वन डे शूट होता है जिसे वह मैनेज कर सकती हैं।

शूट को लेकर दीपिका ने कहा, ‘मैंने बोला कि चलो सुबह प्लान करते हैं तो प्लानिंग हो गई और आज मुझे जाना है रिहर्सल के लिए तो ज्यादा तो नहीं हल्का-फुल्का ही है।’

जब दीपिका ने बताई थी कैंसर वाली बात

साल 2025 में दीपिका ने बताया था कि उन्हें स्टेज 2 का लिवर कैंसर है। ट्रीटमेंट के दौरन दीपिका का ट्यूमर भी निकाला गया था। इसके बाद से दीपिका अपनी हेल्थ जर्नी का अपडेट देती रहती हैं। दीपिका ने बताया था कि कैसे कीमोथेरेपरी की वजह से उन्हें साइड इफेक्ट्स का भी सामना करना पड़ा था।

दीपिका का करियर

दीपिका के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में नीर भरे तेरे नैना देवी से शुरुआत की थी। इसके बाद वह अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो, ससुराल सिमर का, झलक दिखलाजा 8, नच बलिए 8, बिग बॉस 12, कहां हम कहां तुम, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जैसे शोज कर चुकी हैं। लास्ट वह 2025 में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आई थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN