Home World News hindi मूर्ख राष्ट्रपतियों ने… इंटेल को लेकर ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान और...

मूर्ख राष्ट्रपतियों ने… इंटेल को लेकर ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान और फिर सुनाई खरी-खरी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका में सेमीकंडक्टर उद्योग की नई क्रांति शुरू हो गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ऐलान किया कि टेक जायंट ऐपल ने इंटेल के साथ साझेदारी कर अमेरिका में चिप्स डिजाइन और निर्माण करने की सहमति दे दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ऐलान किया कि टेक जायंट ऐपल ने इंटेल के साथ साझेदारी कर अमेरिका में चिप्स डिजाइन और विनिर्माण के लिए सहमति जता दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस समझौते को देश के सेमीकंडक्टर उद्योग को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा कि ऐपल ने अमेरिका में अपने चिप्स डिजाइन और निर्माण के लिए इंटेल के साथ काम करने पर सहमति व्यक्त की है। यह साझेदारी चिप उत्पादन को विदेशों से वापस लाने में मदद करेगी, जो पिछले कई वर्षों से ताइवान और अन्य देशों में चला गया था।

ट्रंप ने आगे कहा कि दुनिया जिस तकनीक पर निर्भर है, उसका आविष्कार अमेरिका में हुआ था। हम सभी ‘इंटेल इनसाइड’ को याद करते हैं। मूर्ख राष्ट्रपतियों ने हमारी अर्थव्यवस्था को नजरअंदाज किया और ताइवान व अन्य देशों को हमारी सेमीकंडक्टर फैक्टरियां चुराने दीं। उन्होंने टैरिफ लगाकर हमारे उद्योगों की रक्षा करना भी भूल गए। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पोस्ट में पूरी डील का जिक्र करते हुए कहा कि अपने दूसरे कार्यकाल में जीत के बाद यह स्पष्ट हो गया था कि अमेरिका को अपना सेमीकंडक्टर उद्योग वापस लाना होगा। उन्होंने जोर दिया कि हम सब कुछ डिजाइन करते हैं, लेकिन अब इसे यहीं बनाना होगा।

ट्रंप ने आगे उल्लेख करते हुए कहा कि पहले एनवीडिया को इंटेल के साथ चिप्स बनाने के लिए लाया गया, फिर एलोन मस्क की टेराफैब (दुनिया की सबसे बड़ी चिप फैक्ट्री) की घोषणा हुई और अब ऐपल भी इस साझेदारी में शामिल हो गया है। सरकार ने इंटेल में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। इस दौरान ट्रंप ने पूछा कि क्या यह बहुत ज्यादा है या बहुत कम? जब हमने प्रस्ताव रखा था तब उनकी वैल्यू करीब 100 बिलियन डॉलर थी, जो अब 600 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो चुकी है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, एक साल से ज्यादा समय तक चली गहन बातचीत के बाद अमेरिकी चिपमेकर इंटेल ने ऐपल के लिए कुछ चिप्स का उत्पादन करने का प्रारंभिक समझौता कर लिया है। यह विकास ऐसे वक्त में सामने आया है जब ऐपल अपनी सप्लाई चेन को ताइवान की TSMC पर अत्यधिक निर्भरता घटाने की रणनीति पर जोर दे रहा है। कंपनी लंबे समय से TSMC की उन्नत प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर निर्भर रही है, लेकिन अब विविधीकरण की दिशा में सक्रिय प्रयास कर रही है। TSMC की अत्याधुनिक क्षमता पर फिलहाल एनवीडिया, एएमडी जैसी कंपनियों की भारी मांग बनी हुई है, जिससे उत्पादन क्षमता पर दबाव बढ़ा हुआ है। ऐसे में इंटेल के साथ यह सौदा ऐपल के लिए रणनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।

गौरतलब है कि पिछले साल ट्रंप प्रशासन ने इंटेल में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी और कंपनी में करीब 10 बिलियन डॉलर के निवेश की योजना बनाई थी। ट्रंप ने बाद में कहा कि इंटेल की वैल्यू में भारी उछाल के बाद उन्हें और अधिक हिस्सेदारी मांगनी चाहिए थी। यह साझेदारी चीन पर निर्भरता कम करने और घरेलू सेमीकंडक्टर उत्पादन को बढ़ावा देने की व्यापक रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। इंटेल ने हाल ही में अपनी अगली पीढ़ी की 18ए विनिर्माण तकनीक का प्रारंभिक उत्पादन शुरू करने की जानकारी भी दी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN