Source :- LIVE HINDUSTAN
Cooking Tips: 5 रुपये वाले मैगी मसाले के पैकेट खरीदकर थक चुकी हैं क्योंकि बच्चा हर खाने में उसी मसाले को डालने की डिमांड करता है। तो अब इसे घर में बनाना सीख लें। मसाले की सही मात्रा डालकर तैयार करें घर में मैगी मसाला।
बच्चों को अक्सर मैगी मसाले का टेस्ट बेहद पसंद होता है। हर सब्जी में वो बस इसी का टेस्ट चाहते हैं। आप भी उनकी जिद के आगे 5 रुपये वाले ढेर सारे पैकेट खरीदकर घर में रखती हैं कि कब बच्चे को सब्जी में मैगी मसाले का स्वाद की जरूरत पड़ जाए। लेकिन इस चक्कर से घर आपका एक खर्च जरूर एक्स्ट्रा बढ़ा रहता है। अगर आप इन 5-5 रुपये वाले मैगी मसाले के पैकेट खरीदकर थक चुकी हैं तो घर में ही इस सीक्रेट मसाले को बनाने की रेसिपी नोट कर लें। दरअसल, मैगी मसाले में मसालों की सही मात्रा का पता होना जरूरी है। इंस्टाग्राम पर श्वेता खैरनार ने अपने पेज पर मैगी मसाले में सामग्री की सही मात्रा शेयर की है, जिसे आप भी नोट कर लें।
मैगी मसाला बनाने की सामग्री और उसकी सही नाप
सबसे पहले तो जान लें कि यहां पर जितने भी मसाले लिखे जा रहे हैं उन सबको साबुत लेना है। जिन मसालों को पाउडर फार्म में लेना होगा, उस मसाले के आगे लिख देंगे कि इसे पाउडर की तरह लें। तो चलिए जानें मसालों की लिस्ट।
आधा कप धनिया के बीज साबुत
एक चम्मच साबुत जीरा
एक चम्मच साबुत सौंफ
आधा चम्म साबुत मेथी दाना
40 काली मिर्च के दाने साबुत
आधा इंच का टुकड़ा सोंठ का (अगर सोंठ पाउडर ले रहे तो आधा चम्मच लें)
पांच लौंग
एक बड़ी काली इलायची
तीन छोटी हरी इलायची
दस दाने मूंगफली
दो इंच दालचीनी स्टिक
3-4 छोटे तेजपत्ता, बड़े हैं तो 2 ले सकते हैं।
इन चीजों का पाउडर बनाकर लें
एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
एक चम्मच हल्दी पाउडर
एक चम्मच अमचूर पाउडर
डेढ चम्मच गार्लिक पाउडर
डेढ़ चम्मच प्याज का पाउडर
दो चम्मच कॉर्नफ्लोर
डेढ़ चम्मच गेंहू का आटा
एक चम्मच चीनी
एक चम्मच मोनोसोडियम ग्लूटामेट (ये ऑप्शनल है)
दो चम्मच नमक
एक चम्मच ड्राई पार्सले पाउडर
मसाला बनाने का मेथड
- सबसे पहले साबुत मसालों को धीमी आंच पर ड्राई रोस्ट कर लें।
- फिर इन मसालों को ठंडा होने के लिए रख दें।
- एक बार ये ठंडे हो जाएंगे तो बिल्कुल क्रिस्पी और कड़क होंगे, जिससे मिक्सी में पीसना आसान हो जाएगा।
- ग्राइंडर जार में इन मसालों का बिल्कुल फाइन पाउडर बनाकर रख लें।
- अब इस तैयार मसालों के पाउडर में जितनी पाउडर वाले मसालों की लिस्ट है उन सारी चीजों को तैयार मसाला पाउडर में मिला लें।
- फिर मिक्सी के जार में 4-5 सेकेंड के लिए एक बार और अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
- बस तैयार है बाजार जैसा टेस्टी और परफेक्ट मैगी मसाला, इसे एयरटाइट जार में रखें और हर खाने का टेस्ट बढ़ाएं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




