Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/15/1200x900/Screenshot_2026-06-15_154058_1781518307299_1781518310414_16b0bed2-8042-4a37-8bde-3df3d41e4c28.pngमोहम्मद अजीज एक ऐसा सिंगर जिसे मोहम्मद रफी कहा जाता था। अमिताभ बच्चन, गोविंदा, सलमान खान के लिए गाने वाले इस सिंगर का ऐसा था अंतिम सफर। आखिरी समय में शामिल नहीं हुआ कोई बड़ा कलाकार।
हिंदी फिल्मों में मशहूर हुए गायकों में किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, मुकेश जैसे सिंगर्स को याद किया जाता है। समय के साथ टॉप सिंगर्स की लिस्ट भी अलग होती गई। एक जमाना आया जब दिग्गज सिंगर की जगह भी नए सिंगर्स आए। लेकिन एक ऐसा सिंगर जो इंडस्ट्री में अच्छा नामी काम करने के बाद भी हमेशा गुमनाम रहा। उसे हमेशा ये मलाल रहा कि उनकी गिनती कभी टॉप के सिंगर्स में नहीं हुई।गुजरते वक्त के साथ काम मिलना बंद हो गया, अवॉर्ड फंक्शन में नहीं बुलाया गया और अंत ऐसा कि किसी बड़े सितारे ने उन्हें याद नहीं किया। ये सिंगर थे मोहम्मद अजीज। मोहम्मद रफी की मौत के बाद चमकी थी इनकी किस्मत।
मोहम्मद अजीज का स्ट्रगल
जब मोहम्मद रफी अपनी आवाज का जादू चला रहे थे उसी दौर में एक और सिंगर पैदा हुआ जिसका नाम था सय्यद मोहम्मद अजीज-उन-नबी। ये साल था 1954। घर में प्यार से इन्हें मुन्ना बुलाया जाता। मोहम्मद अजीज बचपन से ही मोहम्मद रफी को सुना करते और उन्हें कॉपी कर अपने घर के लोगों को खुश कर दिया करते। सिंगर को सुनने और उन्हें कॉपी करने की वजह से उनके सुर भी इतने पक्के हो गए कि बड़े संगीतकार भी उन्हें सुनने के बाद बस तारीफ करते थे। वो सातों सुरों में पक्के थे। अजीज साहब जब बड़े हुए तो कोलकाता के ग़ालिब रेस्टोरेंट में गाना गाया करते। यहीं से उन्हें एक फिल्ममेकर ने नोटिस किया और पहली बंगाली फिल्म में गाने का मौका दिया। इसके बाद अजीज मुंबई के लिए रवाना हुए। लंबे समय तक स्ट्रगल किया।
ऐसे पहला पहला बड़ा गाना
1984 में आई अम्बर फिल्म में गाना भी गाया लेकिन पहचान नहीं मिली। इसी दौरान उनकी दोस्ती अनु मलिक से हुई। वो भी इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे और अक्सर अजीज से गाने डब करवाते। ये सिलसिला सालों चला। फिर एक दिन एक अनजान शख्स अजीज साहब के घर पहुंचा और बोला कि जल्दी चलिए आपको अमिताभ बच्चन के लिए गाना रिकॉर्ड करना है। पहले तो सिंगर को यकीन नहीं हुआ। लेकिन बाद में बताया कि अनु मलिक ने बुलाया है। अजीज तैयार होकर स्टूडियो पहुंचे और मनमोहन देसाई की फिल्म मर्द के लिए गाना रिकॉर्ड किया ‘मैं हूं मर्द टांगे वाला’। इस गाने को अमिताभ पर फिल्माया गया था। इसके बाद अजीज की गाड़ी चल पड़ी थी।
इन एक्टर्स जे लिए दी अपनी आवाज
मोहम्मद अजीज ने अपने फिल्मी करियर में अमिताभ बच्चन, गोविंदा, अजय देवगन, सलमान खान सनी देओल, समेत कई एक्टर्स के लिए गाने गाए। फिल्म खुदा गवाह का गाना ‘तू मुझे कुबूल’ , गोविंदा के लिए ‘कागज कलम दवात’ जैसे गाने गाए। एक बार तो आशा भोसले सिंगर के लिए अपने पति RD बर्मन से लड़ गई थीं। बाद में सिंगर ने आशा ताई के साथ कई गाने रिकॉर्ड किए। इतने बड़े और शानदार करियर के बाद भी उनकी गिनती कभी टॉप के सिंगर्स में नहीं की जाती थी। अपने एक इंटरव्यू में अजीज ने खुद माना था कि उन्हें इंडस्ट्री में पहचान नहीं मिली। उनका करियर कब डूब गया उन्हें पता नहीं चला। उन्हें कभी किसी अवॉर्ड फंक्शन में नहीं बुलाया गया। कहीं उनके नाम का ज़िक्र नहीं किया गया। और जब अंतिम समय आया तो सिंगिंग जगत से तो कुछ लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।
अंतिम समय में नहीं आया कोई बड़ा कलाकार
27 नवंबर 2018 को मोहम्मद अजीज कलकाता से मुंबई आ रहे थे। मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही वो बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया और इसी दिन मोहम्मद अजीज ये दुनिया छोड़ गए। उनके अंतिम संस्कार में संगीत जगत से उदित नारायण, सुखविंदर सिंह, अभिजीत भट्टाचार्य, साधना सरगम, सुरेश वाडकर, श्रवण राठोर जैसे सिंगर्स पहुंचे थे। एक्टिंग जगत से कोई बड़ा एक्टर नहीं नजर आया। ये बात सोनू निगम ने भी अपने एक इंटरव्यू में मानी थी। उन्होंने कहा था कि इतना बड़ा सिंगर चला गया, कम से कम उनके जाने का एहसास करवाया जाना चाहिए था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







