Source :- LIVE HINDUSTAN
Yes Bank share: बीते मंगलवार को कुछ खास UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाए जाने के ऐलान के बाद यस बैंक के शेयर डिमांड में आ गए हैं। सप्ताह के तीसरे दिन यस बैंक के शेयरों में लगभग 5% की बढ़त हुई। आइए डिटेल में जानते हैं कि आखिर यस बैंक के शेयर में तेजी का इस खबर से क्या कनेक्शन है।
क्या है तेजी की वजह?
दरअसल, यूपीआई पर नया नियम बैंकों और डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम में शामिल अन्य लोगों के लिए कमाई का एक नया जरिया बनेगा। इसका बड़ा फायदा यस बैंक को भी मिलने वाला है। ब्रोकरेज Citi के अनुसार नए MDR फ्रेमवर्क से बैंकों को सबसे ज्यादा फायदा होने की उम्मीद है। YES बैंक अपने UPI बैकएंड इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से इसमें सबसे आगे है। यह बैंक कई डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म के लिए जरूरी UPI इंफ्रास्ट्रक्चर देता है, जिससे यह UPI नेटवर्क के जरिए होने वाले ट्रांजैक्शन में शामिल हो पाता है।
Citi का अनुमान है कि नए MDR से होने वाली कमाई का YES बैंक के प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट पर 5%-10% और टैक्स से पहले के मुनाफे (PBT) पर 6%-12% असर पड़ सकता है। YES बैंक के नोट में दिए गए अनुमानों के अनुसार यूपीआई पर फैसले से सालाना लगभग ₹16,000-17,000 करोड़ का रेवेन्यू पूल बनने की उम्मीद है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉर्गन स्टेनली भी यस बैंक को नए MDR स्ट्रक्चर से कुछ हद तक फायदा उठाने वाला बैंक मानती है। हालांकि, ब्रोकरेज का अनुमान है कि बैंक के टैक्स से पहले के मुनाफे पर इसका असर उसके पहले के 10% के अनुमान से काफी कम होगा।
यस बैंक के मैनेजमेंट में इस्तीफा
इस बीच, यस बैंक ने बताया कि उसके चीफ विजिलेंस ऑफिसर (CVO) बीनू सोमन ने बेहतर करियर के मौकों के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, सोमन ने 17 जून को अपना इस्तीफा सौंपा था और मंगलवार से उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया। बैंक ने उनके कार्यकाल के दौरान उनके योगदान को भी माना और उनकी सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
UPI पर क्या हुआ है ऐलान?
आपको बता दें कि 15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए नियम के तहत 2000 रुपये से अधिक के योग्य UPI पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) ट्रांजैक्शन पर 0.4% तक MDR लगेगा, जिसकी अधिकतम सीमा ₹300 होगी। यह चार्ज मर्चेंट को देना होगा जबकि ग्राहक बिना किसी ट्रांजैक्शन फीस के UPI का इस्तेमाल करते रहेंगे। यह नया नियम मर्चेंट पेमेंट के लिए UPI के पहले वाले जीरो-MDR मॉडल से एक बदलाव है। हालांकि, पर्सन-टू-पर्सन (P2P) पेमेंट पहले की तरह फ्री रहेंगे जबकि ₹2,000 तक के स्टैंडर्ड P2M ट्रांजैक्शन पर कोई MDR नहीं लगेगा। इसके अलावा, महीने में ₹1 लाख तक की कमाई करने वाले छोटे मर्चेंट के लिए भी MDR जीरो होगा, जबकि कुछ कैटेगरी के लिए रियायती दरें होंगी।
यस बैंक के शेयर का परफॉर्मेंस
बुधवार को यस बैंक के शेयरों में करीब 5% तक की बढ़त दर्ज की गई। शेयर की क्लोजिंग 1.43% बढ़कर 23.40 रुपये पर हुई। इंट्रा-डे में शेयर 24.10 रुपये के स्तर तक गया। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 25.78 रुपये है। शेयर के 52 हफ्ते का लो 17.20 रुपये है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




