Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार यह कंटेस्टेंट बना Bigg Boss 20 का पहला कैप्टन! आसिफ और काजी...

यह कंटेस्टेंट बना Bigg Boss 20 का पहला कैप्टन! आसिफ और काजी तौकीर में हुई हाथापाई?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/09/1200x900/BB_20_fight_1788958919900_0d090ed9-e714-4792-b28a-8a10466e0d79_1788958924991_14ff35e5-1e47-45ce-9bb2-45b3b976d409_46179fcc-8f1c-4164-b005-c9ecda8a357b_573bfc7b-7649-4ae7-953b-3e00e3fd5673.jpg

Bigg Boss 20: बिग बॉस के पहले ही कैप्टन्सी टास्क में चीजें बिगड़ती नजर आईं। माना जा रहा है कि यह इस सीजन के पहले वीकेंड का वार का मुद्दा बन सकता है।

टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में ऑलरेडी झगड़े होने शुरू हो गए हैं। ताजा प्रोमो वीडियो से अंदाजा लग रहा है कि कैप्टन्सी टास्क इतना आसान नहीं होने वाला, और इसके लिए काफी तगड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। जियो हॉटस्टार ने जो नया प्रोमो वीडियो जारी किया है, उसमें काजी तौकीर कॉम्पटिशन में कनिका मान, आम्रपाली दुबे और आसिफ खान से भिड़ते नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां प्रोमो वीडियो फैंस को एपिसोड के लिए एक्साइटेड कर रहे हैं, वहीं गॉसिप गलियारों से खबर है कि यंग डीएसए इस सीजन के पहले कैप्टन बन चुके हैं।

DSA बने घर के पहले कैप्टन!

बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बिग बॉस तक ने अपनी एक पोस्ट में लिखा- यंग डीएसए इस सीजन के पहले कैप्टन बन चुके हैं। बता दें कि इस सीजन की पहली कैप्टन्सी के लिए होने जा रहे मुकाबले की प्रोमो में मिल रही झलक से साफ है कि यह काफी चैलेंजिंग रहने वाला है। प्रोमो में गुल्लू, आसिफ खान और यंग DSA के बीच मुकाबले की झलक भी दिखाई गई है। प्रोमो में काजी को आसिफ से टक्कर लेने से पहले कनिका और आम्रपाली से भिड़ते दिखाया गया है।

पहले ही टास्क में हाथापाई?

जैसे ही काजी और आसिफ के बीच सिचुएशन बिगड़नी शुरू होती है, सबका ध्यान इस तरफ चला जाता है। बाकी कंटेस्टेंट इन दोनों को रोकने की कोशिश करते नजर आते हैं, क्योंकि इस बात की पूरी संभावना प्रोमो में नजर आ रही है कि यह झगड़ा हाथापाई तक पहुंच गया होगा। हालांकि क्या वाकई आसिफ और काजी ने एक दूसरे पर हाथ छोड़ दिया था? यह जानने के लिए आपको बिग बॉस का अपकमिंग एपिसोड देखना होगा। क्योंकि प्रोमो वीडियो देखकर यह साफ नहीं है कि क्या वाकई झगड़े में हाथापाई हुई?

वीकेंड का वार में बनेगा मुद्दा?

प्रोमो में सिर्फ इतना दिखाया गया है कि घरवाले बिगड़ रही सिचुएशन को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। बिग बॉस की फ्रीक्वेंट ऑडियंस जानती है कि बिग बॉस हाउस में एक दूसरे पर हाथ छोड़ना मना है। बिग बॉस हाउस में फिजिकल वॉयलेंस करने पर मेकर्स खिलाड़ियों को घर से बाहर तक कर चुके हैं। घर में हाथापाई इतना बड़ा मुद्दा बन जाती है कि इसका असर वोटिंग से लेकर वीकेंड का वार और एविक्शन तक पर पड़ता है। काजी और आसिफ का झगड़ा देखकर लगता है कि यह इस वीकेंड के वार का मुद्दा बन सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN