Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार मोहसिन खान ने कर ली शादी,...

ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार मोहसिन खान ने कर ली शादी, पत्नी संग शेयर की पहली वेडिंग फोटो

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/05/1200x900/mohm_1791176338840_xpxe_1791176349616_KQHh_47e87af5-3b60-49bf-9454-bf9620c675df_H7EM.jpg

टीवी के पॉपुलर एक्टर मोहसिन खान ने शादी कर ली है। उन्होंने शादी के बाद पत्नी तमन्ना संग पहली वेडिंग फोटो भी शेयर की है। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में कार्तिक के नाम से पॉपुलर मोहसिन खान में शादी कर ली है। दोनों की शादी प्राइवेट थी जिसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। एक्टर ने शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है जहां उन्हें फैंस और सेलेब्स सब बधाई दे रहे हैं।

मोहसिन ने शेयर की शादी की फोटो

मोहसिन ने अपनी दुल्हन के साथ फोटो शेयर की हैं। इस दौरान उन्होंने टक्सीडो (फॉर्मल सूट) है। वहीं तमन्ना ने पीच कलर का अनारकली सूट और इसी के साथ मैचिंग स्कर्ट। फोटोज शेयर कर मोहसिन ने लिखा, द डे…माशाल्लाह ।

दोनों ने खूब डांस कर किया एंजॉय

मोहसिन के इस पोस्ट के बाद उनकी शादी से जुड़े कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में दोनों छमक छल्लो गाने पर डांस कर रहे हैं। वहीं एक में दोनों दिलवाले फिल्म का जनम-जनम गाने पर डांस कर रहे हैं।

मोहसिन का टीवी करियर

मोहसिन के बारे में बता दें कि वह पॉपुलर टीवी एक्टर रहे हैं। शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में उन्होंने कार्तिक गाएंका का किरदार निभाया था। मोहसिन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत लव बाय चांस से की थी। इसके बाद वह निशा और उसके कजिन और ड्रीम गर्ल जैसे शोज में नजर आए थे। हालांकि उन्हें पॉपुलैरिटी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से ही मिली। शो में उनकी और शिवांगी जोशी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

कार्तिक को अपने इस किरदार के लिए कई अवॉर्ड्स भी मिले हैं। साल 2021 में फिर मोहसिन ने ये शो छोड़ दिया था। इसके बाद वह वेब सीरीज जब मिला तू में नजर आए थे जिसमें उनके साथ ईशा सिंह थीं। यह शो 2024 में आया था। हालांकि इसके बाद से मोहसिन लाइमलाइट से दूर हैं।

हालांकि वह सोशल मीडिया पर एक्टिव थे और अपनी कई फोटोज और इवेंट्स से वीडियोज शेयर करते रहते थे।

सगाई की फोटोज शेयर कर सबको चौंकाया

इसके बाद अगस्त में मोहसिन ने सगाई की फोटोज शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया था। उन्होंने मंगेतर के साथ फोटोज शेयर कर लिखा था, या अल्लाह ये पागल खूबसूरत सेंसिटव लड़की जो हमेशा हंसती है और मुझे चिढ़ाती है और मेरे लिए प्रार्थना करती है, इसका मेरे साथ जुड़ना लिखा था।

मोहसिन ने आगे लिखा था, ‘जब हमने पहली बार एक-दूसरे को देखा था, जब हमने पहली बार तुम्हारा हाथ पकड़ा और गाया हम तो भाई जैसे हैं वैसे रहेंगे। मुझे पता था कि मुझे मेरा पार्टनर मिल गया है। मुझे हमेशा कहा गया था कि जब तुम्हें तुम्हारा फॉरेवल मिलेगा तो आपके लिए सबसे आसान होगा, लाइफ का सबसे अहम फैसला लेना। शायद हमारी स्टोरी सितारों में लिखी गई थी।’

आखिर में मोहसिन ने लिखा था, ‘अब हम अपनी लाइफ की इस नई जर्नी की शुरुआत कर रहे हैं। एक ऐसी जर्नी जो प्यार, दोस्ती और कई यादों से भरी है। तुम्हारी फेवरेट फिल्म की लाइन है न- मोहब्बत क्या होती है ये तो मैं नहीं जानता, लेकिन इसके लिए दिल से एक दुआ जरूर निकलती है कि इसकी आंखों में कभी आंसू ना आए…हमेशा हंसती रहे। अब इसे मोहब्बत कहें तो मोहब्बत ही सही।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN