Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रकुल प्रीत सिंह बोलीं- मेरे पास कोई बेनामी प्रॉपर्टी नहीं है, मैं...

रकुल प्रीत सिंह बोलीं- मेरे पास कोई बेनामी प्रॉपर्टी नहीं है, मैं 20 साल की उम्र से…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/05/1200x900/BeFunky_1791180961613_2nwx_1791180961752_V398_a8a7685f-4a61-4685-a5ea-555b299f9c3e_yco1.jpg

रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि इस इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं है। उन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है और 20 साल की उम्र से इनकम टैक्स भरती आ रही हैं।

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि उनके पास कोई बेनामी प्रॉपर्टी नहीं है। दरअसल, कुछ दिन पहले खबरें आई थीं कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीमों ने टैक्स चोरी और फिल्मों के नाम पर विदेशों में पैसा भेजने के सिलसिले में कई नामी हस्तियों के ठिकानों पर तलाशी ली है। एक्ट्रेस ने अब पोस्ट शेयर कर इन्हीं खबरों पर रिएक्ट किया है।

क्या बोलीं रकुल प्रीत सिंह?

रकुल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपने नोट में लिखा, “यह देखकर बहुत दुख होता है कि खुद को रिपोर्टर बताने वाले कुछ ऑनलाइन लोग और मुख्यधारा के कुछ पत्रकार बिना तथ्यों की जांच किए खबरों को सनसनीखेज तरीके से पेश कर रहे हैं। इसलिए मैं यह बात साफ करना चाहती हूं कि हाल ही में हुई यह छापेमारी या तलाशी मुझसे जुड़ी हुई नहीं थी।”

मेरा कोई गॉडफादर नहीं था- रकुल प्रीत सिंह

उन्होंने आगे लिखा, “मैं आर्मी बैकग्राउंड से आती हूं। फिल्म इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं था। मैंने अपनी मेहनत के दम पर यहां तक का सफर तय किया है। मैं एक जिम्मेदार नागरिक हूं और 20 साल की उम्र से अपने सभी टैक्स समय पर भरती आ रही हूं।”

मैं ऐसे महंगे तोहफे नहीं लेती – रकुल प्रीत सिंह

रकुल ने विदेशी लेन-देन और संपत्ति को लेकर भी अपनी बात स्पष्ट की। उन्होंने कहा, “मैं व्यक्तिगत तौर पर या किसी प्रोडक्शन हाउस की तरफ से किसी भी तरह के गैरकानूनी विदेशी लेन-देन में शामिल नहीं हूं। देश या विदेश में मेरे नाम पर या मेरी ओर से किसी और के नाम पर कोई बेनामी संपत्ति भी नहीं है। न तो कभी किसी ने मुझे कोई संपत्ति गिफ्ट की है और न ही मैं ऐसे महंगे तोहफे लेती हूं।”

मीडिया से खबरें वापस लेने की अपील

रकुल ने अपने बारे में गलत खबरें प्रकाशित करने वालों से उन्हें वापस लेने की अपील की। उन्होंने लिखा, “जिन लोगों ने मेरे बारे में ये झूठी और गलत खबरें प्रकाशित की हैं, मैं उनसे अपील करती हूं कि वे इन खबरों को वापस लें और सही तथ्यों को सामने रखें।” उन्होंने आगे कहा कि वह मीडिया पर काम और कारोबार से जुड़े दबाव को समझती हैं, लेकिन इसकी कीमत सच और तथ्यों से समझौता करके नहीं चुकाई जानी चाहिए। रकुल ने लिखा, “खासकर तब, जब इससे किसी की इज्जत और रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा हो।”

रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्म

रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘रामायण’ इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रकुल ने शूर्पणखा का किरदार निभाया है। वहीं रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN