Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रजनीकांत की ‘जेलर-2’ का ट्रेलर रिलीज, टाइगर के कमबैक पर ऐसा है...

रजनीकांत की ‘जेलर-2’ का ट्रेलर रिलीज, टाइगर के कमबैक पर ऐसा है पब्लिक रिएक्शन

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/05/1200x900/Jailer_2_Trailer_1791214041478_Ssq4_1791214049148_NL1F_ba7c053b-05cc-4137-86a2-fe95750dbc50_8Mai.jpg

Jailer 2 Trailer: जानिए रजनीकांत की फिल्म जेलर-2 के ट्रेलर पर कैसा है पब्लिक का रिएक्शन? पहले की तुलना में क्या लोगों को इंप्रेस कर पाएगी यह फिल्म?

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर-2’ का ट्रेलर सोमवार रात को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का पार्ट-1 ब्लॉकबस्टर हिट रहा था। तकरीबन 200 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया था। यह साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बनी थी। अब इस फिल्म के पार्ट-2 का ट्रेलर अब रिलीज कर दिया गया है जिसमें रजनीकांत ‘टाइगर’ के अवतार में कहानी वहीं से आगे बढ़ाते नजर आ रहे हैं, जहां पर पार्ट-1 खत्म हुआ था।

क्या होगी जेलर-2 की कहानी?

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म जेलर-2 साल 2023 में बनी जेलर का सीक्वल है। करीब 2 मिनट के इस ट्रेलर में रजनीकांत टाइगर वाले स्वैग में नजर आते हैं और सूरज उन्हें भूखे भेड़िए की तरह ढूंढ रहा है। उधर रजनीकांत अब अपनी पहचान छिपाने के लिए ड्राइवर की नौकरी करने लगा है और अपने अतीत के बारे में लोगों से किसी तरह सच छिपाए हुए है। लोग उसे बहुत हल्के में लेते हैं, क्योंकि उन्हें नहीं पता है कि रजनीकांत किस बला का नाम है। ट्रेलर में एजे सूर्या, विद्या बालन, मोहनलाल और मिथुन चक्रवर्ती की भी झलक दी गई है।

ट्रेलर पर कैसा है पब्लिक रिएक्शन?

ट्रेलर की आखिर में योगी बाबू का किरदार बताता है कि टाइगर लोगों को मार रहा है, लेकिन कार को ऐसे साफ कर रहा है जैसे कुछ हुआ ही नहीं। बात पब्लिक के रिएक्शन की करें तो इस पर मिला-जुला रिएक्शन आया है। जहां कुछ लोगों को ट्रेलर काफी इंगेजिंग लगा, वहीं कुछ लोगों ने कमेंट में लिखा कि यह पिछले पार्ट की बराबरी नहीं कर पाया है। एक यूजर ने X पोस्ट में लिखा- ऐसा लगा नहीं कि यह उम्मीदों पर खरा उतर पाया है। बस उन्होंने बहुत सारी नई स्टार कास्ट को इसमें जोड़ दिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऑडियंस को थिएटर्स तक लाने के लिए बस इसमें पहले की तुलना में कई सारे विलेन जोड़ दिए गए हैं।

कब आएगी रजनीकांत की जेलर-2?

एक यूजर ने लिखा कि ट्रेलर इंगेजिंग है और इसमें दर्शकों के लिए काफी कुछ छिपाकर रखा गया है, तो वहीं दूसरे ने लिखा कि लग नहीं रहा कि यह पहले पार्ट की बराबरी नहीं कर पाएगा। एक शख्स ने लिखा कि देखते हैं कि इस बार अनिरुद्ध इसे बचा पाते हैं या नहीं। एक अन्य फैन ने लिखा- दमदार एक्शन सीन हैं। बात फिल्म की रिलीज की करें तो यह सिनेमाघरों में 15 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। किसी फिल्म में रजनीकांत का होना ही इसके हिट होने की गारंटी हो जाता है, ऐसे में देखना यह है कि क्या यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाएगी या नहीं। फिलहाल ट्रेलर की वजह से बज जरूर बना हुआ है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN