Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/30/1200x900/rask_1782817813177_1782817823361_a06c89f4-17c4-41bb-83aa-ed658b255187.jpgरणदीप हुड्डा का कहना है कि सलमान खान ने उन्हें एक सलाह दी थी करियर को लेकर। हालांकि रणदीप ने उनकी उस सलाह को नहीं माना, इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई है।
रणदीप हुड्डा ने अपने करियर में कई तरह के रोल किए हैं और उनकी वर्सटाइल परफॉर्मेंस हमेशा फैंस को पसंद भी आते हैं। रणदीप इंडस्ट्री के वो टैलेंटेड एक्टर हैं जिन्होंने हमेशा अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। अब रणदीप ने बताया कि सलमान खान ने उन्हें एक सलाह दी थी। लेकिम रणदीप ने कभी उनकी उस सलाह को फॉलो नहीं किया। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है।
क्या दी थी सलमान खान ने सलाह
रणदीप ने द हॉलीवुड रिपोर्टर से बात करते हुए कहा कि सलमान और उनके पिता ने उन्हें एक ही सलाह दी थी कि हमेशा हीरो वाले किरदार निभाओ। रणदीप बोले, ‘उनकी मेन सलाह थी कि ऐसे रोल ना करूं जिनमें मैं हीरो ना लगूं। ये अच्छी सलाह थी…मेरे पिता ने भी ऐसा ही कुछ कहा था। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आपको एक ही लुक में दिखना चाहिए और एक ही तरह के रोल करने चाहिए जिससे उनकी एक इमेज बनेगी और वह स्टार बन जाएंगे।’
रणदीप ने क्यों नहीं मानीं सलमान की सलाह
रणदीप ने कहा कि वह एक अलग अप्रोच लेकर चलते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि एक ही किरदार को बार-बार करने से बोरियत होने लगती है। वह चाहते थे कि हर प्रोजेक्ट में उन्हें एक फ्रेश चैलेंज मिले और वह बतौर परफॉर्मर और इवॉल्व हो पाएं।
अपने एक्टिंग प्रोसेस पर बोले
रणदीप ने फिर अपने एक्टिंग प्रोसेस को लेकर बात की और कहा कि जब लोग बोलते हैं कि उनकी आसानी से नकल नहीं हो पाती तो उन्हें ये तारीफ लगती है। उन्होंने बताया कि वे हर किरदार के हिसाब से अपनी आवाज, लय और डायलॉग बोलने के अंदाज में जान-बूझकर बदलाव करते हैं, जिससे हर परफॉर्मेंस अलग और खास बन जाती है।
रणदीप चाहते हैं फ्रेश परफॉर्मेंस देना
रणदीप का कहना है कि एक की स्क्रीन इमेज से एक्टर्स को स्टार्स बनने में मदद मिलती है वहीं रणदीप का कहना है कि वह फोकस करते हैं कि एक फ्रेश परफॉर्मेंस दें। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई अफसोस नहीं कि उन्होंने अलग राह चुना और वह आगे भी ओपन हैं फ्यूचर में नए एक्सपैरिमेंट करने के लिए।
रणदीप की फिल्में
रणदीप की फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट फिल्म जाट में नजर आए थे जिसमें सनी देओल भी लीड रोल में थे। उससे पहले वह स्वातंत्र्यवीर सावरकर में नजर आए थे जिसे उन्होंने खुद डायरेक्ट किया और प्रोड्यूस भी किया था। अब वह फिल्म मैचबॉक्स द मूवी में नजर आने वाले हैं। यह इंग्लिश मूवी है जो इसी साल रिलीज होगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




